खेल

IPL ने जारी की ऑफिशियल पार्टनर्स की लिस्ट, My 11Circle समेत 'ये' ब्रांड्स बढ़ाएंगे टूर्नामेंट की शान

मृणाल पाठक

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: 22 मार्च से भारत में आईपीएल (IPL 2024) का आगाज होने वाला है। इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (CSK vs RCB) के बीच खेल जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जाएगा। ऐसे में अब टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले आईपीएल ने आधिकारिक तौर पर अपने ऑफिशियल पार्टनर्स (TATA IPL 2024 Official Partners) का ऐलान कर दिया है। 

बुधवार 20 मार्च को आईपीएल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर अपने ऑफिशियल पार्टनर्स का ऐलान कर दिया है। इस बार टाटा आईपीएल के ऑफिशियल पार्टनर्स के रूप में My11Circle, एंजेल वन ब्रोकिंग, RuPay और CEAT दिखाई देंगे। ये ब्रांड्स के आईपीएल के ऑफिशियल पार्टनर्स बनने से फैंस को कई तरह नई चीज़ों का अनुभव मिलेगा। जिससे आईपीएल का मज़ा और भी बढ़ जाएगा। 

https://twitter.com/IPL/status/1770420373235920934

जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। इसी दिन टूर्नामेंट का ओपनिंग सेरेमनी का भी आयोजन होने वाला है। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारें दिखाई देंगे। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ  टूर्नामेंट के ओपनिंग सेरेमनी में अपना जलवा दिखाएंगे। साथ ही फेमस सिंगर ए आर रहमान और सोनू निगम भी फैंस को एंटरटेन करते नज़र आएंगे। 

बताते चलें कि आईपीएल का टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू होने वाला है। इसका फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीम तैयारियों में जुट गई है। हालांकि, आईपीएल का केवल पहले चरण का शेड्यूल सामने आया है। जिसमें केवल शुरू के 21 मुकाबलों के ही वेन्यू डिसाइड किए गए हैं।   

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन