खेल

'इस' प्रधानमंत्री के कहने पर Tamim Iqbal ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला लिया वापस, ODI World Cup में उतरेंगे मैदान-ए-जंग में

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के अपने फैसले को वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सलाह पर उन्होंने अपना फैसला वापस लिया है।

गौरतलब है कि गुरुवार, 6 जुलाई को तमीम इक़बाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने सन्यास की घोषणा की थी। ख़बरों के मुताबिक, तमीम को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने भी सलाह दी थी कि वे अपना फैसला वापस ले लें। वे भारत की मेज़बानी में होने जा रहे ICC ODI World Cup, 2023 में बांग्लादेश की टीम की तरफ से मैदान में उतरेंगे।

एक स्पोर्ट्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, नजमुल हसन ने कहा कि उन्होंने तमीम के भाई नफीस से कहा कि तमीम को कम से कम इस सीरीज (अफगानिस्तान के खिलाफ) में टीम की कप्तानी करनी चाहिए। रिटायरमेंट के मामले पर इस सीरीज के बाद बात की जा सकती है। फिलहाल यह फैसला नहीं लेना चाहिए। बहरहाल, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के कहने पर तमीम इक़बाल एक बार फिर बांग्लादेश की तरफ से खेलते नजर आएंगे।

तमीम इक़बाल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए खेला है। कई मैचों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने कई विनिंग पारियां भी खेली हैं।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास इस बात की तस्दीक करता है कि Tamim Iqbal ने 2007 के फरवरी में बांग्लादेश की तरफ से अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने बांग्लादेश के लिए वनडे क्रिकेट में  सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने  वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 8313 रन बनाए हैं, जिसमें 14 सेंचुरी शामिल हैं। आपको याद दिला दें कि तमीम इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया में सक्रिय खिलाड़ियों में वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट की बात की जाए, तो तमीम इकबाल ने टेस्ट में कुल खेले 70 मैचों में 5134 रन बनाए हैं, जिसमें 10 सेंचुरी शामिल हैं।

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट