खेल

चंद मिनटों में बॉक्सर पर हुए 200 से ज़्यादा मुक्कों की बरसात, अब पहचानना भी हुआ मुश्किल!

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: किसी भी खेल (Sports) को आसान नहीं समझना चाहिए। हर खेल किसी भी खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होता, उसे सिखने के लिए खिलाड़ी काफी मेहनत करते हैं। बॉक्सिंग (Boxing) करना बेहद कठिन माना जाता है। क्योंकि, बॉक्सिंग करने के दौरान बॉक्सर को बहुत सी चोटें आ जाती है। इसलिए इसे एक मुश्किल गेम ही समझा जाता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण भी सामने आया है। दरअसल, हाल ही में खेले गए एक बॉक्सिंग मैच में  बॉक्सर का हाल कुछ ऐसा हो गया कि उसका चेहरा ही बदल गया। 

चंद मिनटों के गेम में बॉक्सर मैच को जीतने का हर मुमकिन प्रयास करते हैं। जिसके लिए वह सामने वाले को चारों खाने चित करने के लिए उस पर मुक्कों की बरसात करते हैं। कभी-कभी ऐसा होता है कि सामने वाले बॉक्सर के चेहरे की दशा की उल्ट-फेर हो जाती है। इस महिला बॉक्सर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस मैच में उन्हें 200 से ज्यादा पंच लगे, जिसकी वजह से उनका पूरा सूज गया है। ये हाल स्पेनिश बॉक्सर Miriam Gutierrez का हुआ है। जिन्हें 10 राउंड के मैच में Amanda Serrano ने करारी मात दी है।

बॉक्सिंग मैच में Miriam Gutierrez को कुल 237 पंच लगे, जिसके बाद उनकी हालत तो खराब हो ही गई, साथ ही उनका चेहरे पर सूजन आ गई। जिसके बाद उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो गया। इस मैच का स्कोर 100-90, 99-91, 99-90 रहा, लेकिन मैच के नतीजे से ज्यादा Miriam Gutierrez ने सुर्खियां बटोरीं। क्योंकि, जिस तरह उनका फेस सूज गया है उससे वह बिलकुल अलग दिखने लगी हैं। Miriam Gutierrez ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें उनका चेहरा, आंखें, हाथ, मुंह पर सूजन देखी जा सकती है। 

वहीं Amanda Serrano ने भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके हाथ सूजे हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, कभी-कभी जीत भी आपको काफी दर्द दे जाती है। उन्होंने बताया कि मैच के बीच में उन्हें दर्द महसूस हुआ, लेकिन तब रुकने का समय नहीं था। साथ ही उन्होंने अपनी विरोधी Miriam Gutierrez की तारीफ की और उनके साथ तस्वीर शेयर कर लिखा कि उन्हें बहुत सारा सम्मान।

बता दें कि, Miriam Gutierrez एक स्पेनिश बॉक्सर हैं, जो 2019 से ही WBA की फीमेल चैम्पियन हैं और द रिंग की रैंकिंग में वह मौजूदा समय में दुनिया की नंबर-5 बॉक्सर हैं।

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज