सौरव गांगुली  (फोटो-सोशल मीडिया)
खेल

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

Sourav Ganguly Death Threat: सौरव गांगुली को कुरियर के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। पत्र में पत्नी डोना और स्टाफ को भी निशाना बनाने की बात कही गई। परिवार ने पुलिस में शिकायत की।

अर्पित शुक्ला

Sourav Ganguly Death Threat Kolkata Police: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। कुरियर के जरिए भेजे गए धमकी भरे पत्र में सौरव गांगुली के साथ उनकी पत्नी डोना गांगुली और उनके स्टाफ को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में गांगुली परिवार की ओर से कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

CAB ऑफिस में पहुंचा धमकी भरा लेटर

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के कार्यालय में एक कूरियर पैकेट पहुंचा। लिफाफा खोलने पर उसमें अंग्रेजी में लिखे दो पत्र मिले। इन पत्रों में सौरव गांगुली, उनकी पत्नी डोना और उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

पत्र में कथित तौर पर बेहद आक्रामक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। मामला सामने आने के बाद CAB की ओर से तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

6 महीने से मिल रहे थे धमकी भरे पत्र

जानकारी के मुताबिक, सौरव गांगुली परिवार को पिछले करीब छह महीने से इस तरह के पत्र मिल रहे थे। शुरुआत में परिवार ने इन्हें किसी सिरफिरे प्रशंसक या निजी नाराजगी रखने वाले व्यक्ति की हरकत मानकर गंभीरता से नहीं लिया।

हालांकि, लगातार धमकी भरे पत्र मिलने और इस बार सौरव गांगुली के साथ उनकी पत्नी व स्टाफ को भी निशाना बनाए जाने के बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने शुरू की जांच

बंगाल पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी भरे पत्र किसने भेजे और इसके पीछे क्या वजह है। कूरियर के जरिए भेजे गए पैकेट की जानकारी और पत्रों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पिछले छह महीने में भेजे गए पत्रों का इस मामले से कोई संबंध है या नहीं।

फिलहाल, सौरव गांगुली और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सतर्क हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा