खेल

शाहीन के 'निकाह' की तारीख हुई फाइनल, अगले साल बनेंगे शाहिद अफरीदी के दामाद

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) की शादी के चर्चे काफी समय से हो रही है। जिसे लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है। शाहीन की शादी की तारीख (Shaheen Afridi Wedding Date) अब तय हो चुकी है। वह जल्द ही अब दूल्हे राजा बनने वाले हैं। यह बात तो सबको पता है कि, वह पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शहीद अफरीदी के दामाद बनने वाले हैं। खबरों की मानें तो शाहीन नए साल में शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) की बेटी के साथ निकाह करेंगे। 

जियो टीवी ने परिवार के सूत्रों का हवाला जानकारी दी है कि, शाहीन शाह अफरीदी की शादी 3 फरवरी को होगी। इस दिन वह शाहिद अफरीदी की बेटी से निकाह करेंगे। उनकी शादी के लिए तैयारियां भी दोनों परिवारों में जोरों शोरों से शुरू कर दी है। बता दें कि शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी के साथ शाहीन अफरीदी की शादी 2 साल पहले ही तय हो चुकी थी।

ज्ञात हो कि, शाहीन इस समय पाकिस्तान सुपर लीग के 8वें एडिशन को लेकर व्यस्त हैं। जियो न्यूज के एक शो में 21 साल के पाकिस्तानी गेंदबाज ने खुलासा किया था कि, ''शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से शादी करना, उनकी तमन्ना थी, जो कि अब पूरी होने जा रही है। हम दोनों जल्दी ही एक-दूजे को होंगे।”

गौरतलब है कि, शाहीन के शादी से पहले पाकिस्तान टीम के प्लेयर हारिस रऊफ की शादी होनी है, जिसकी तारीख भी सामने आ चुकी है। खबरों के अनुसार, हरिस 26 दिसंबर को अपनी क्लासमेट के साथ शादी करने वाले हैं। हारिस रऊफ की शादी इस्लामाबाद में होगी। 

RSS Rashtra Vandanam LIVE: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, संगठन का 101वें वर्ष में प्रवेश

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा