File Photo 
खेल

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे का शेड्यूल जारी, BCCI ने की घोषणा

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली:  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को आगामी ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की। भारत का अंतर्राष्ट्रीय घरेलू सत्र 2022-23 सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20ई श्रृंखला के साथ शुरू होगा और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20ई और एकदिवसीय श्रृंखला होगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20ई श्रृंखला 

भारत और ऑस्ट्रेलिया बीच पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा। जिसके बाद दूसरा मुकाबला नागपुर में और तीसरा मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। 

https://twitter.com/ANI/status/1554839826133766145

साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। वहीं, दूसरा T20I 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर गुवाहाटी में खेला जाएगा। जबकि, आखिरी टी20 मुकाबला  इंदौर में खेला जाएगा।

एकदिवसीय मुकाबला 

इसके बाद 6 अक्टूबर से एकदिवसीय मुकाबले की शुरुआत होगी। जिसका पहला मैच लखनऊ में खेला जाएगा।वहीं, रांची और दिल्ली क्रमशः दूसरे और तीसरे वनडे की मेजबानी करेंगे।

28 अगस्त से एशिया कप टी20 में आगाज 

इससे पहले, भारत  28 अगस्त से यूएई में  एशिया कप टी20 में आगाज होने वाला है। जिसमें भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगा। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान और एक क्वालीफायर (अभी तय किया जाना है) शामिल होंगे, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान होंगे।लीग चरण के मैचों के बाद भारत और पाकिस्तान के शीर्ष दो में रहने की उम्मीद है।

इससे टीमों को 'सुपर 4' के चरण में एक-दूसरे से भिड़ने का एक और मौका मिलेगा। इसके बाद शीर्ष दो टीमें दुबई में 11 सितंबर को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। कुल 13 मैच होने वाले है। जिसमें से 10 मैच दुबई में और तीन मैच शारजाह में होंगे।

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश और तूफानी हवाओं पर बड़ा अपडेट

Kolkata Puja Stampede Live: कालीघाट काली मंदिर पूजा के बाद अस्पताल पहुंचे अमित शाह, घायलों से की मुलाकात

रक्षा मंत्री बनते ही अखलाकी की ट्रंप को चेतावनी, बोले- एक बम गिराया तो अमेरिकी सैनिकों को भुगतने होंगे नतीजे

नशे के खिलाफ अभियान: सप्ताहभर में देश के 5 ठिकानों से कई सौ करोड़ के मादक पदार्थ बरामद, देखे पूरी लिस्ट

फ्लाईदुबई के हीरो कैप्टन स्मित ने सुनाई अपनी आपबीती, कॉकपिट का दरवाजा खोलने से पहले उनके साथ क्या हुआ?