साइना नेहवाल-पारुपल्ली कश्यप का पैचअप (फोटो- सोशल मीडिया) 
खेल

साइना नेहवाल-पारुपल्ली कश्यप का पैचअप, शादी को मिलेगा दूसरा मौका, फैंस में खुशी

Saina Nehwal-Parupalli Kashyap Patch Up: साइना ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “जिंदगी कभी-कभी हमें अलग रास्तों पर ले जाती है। मैं और पारुपल्ली ने गहन विचार-विमर्श के बाद अलग होने का कठिन निर्णय लिया।"

संजय सिंह बिष्ट

Saina Nehwal and Parupalli Kashyap: हाल में भारत की स्टार बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पति पारुपल्ली कश्यप से तलाक लेने का फैसला किया था। लेकिन अब इन दोनों ने तलाक के फैसले को पटल दिया है। साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की तरफ से अपने रिश्ते को एक नया मौका देने का फैसला किया है। बीते 16 जुलाई को एक खबर आई थी। जिसके कहा गया था कि ये दोनों एक दूसरे से अगल हो चुके हैं।

इस खबर को देखकर खेल जगत और दोनों के चाहने वाले पूरी तरह से स्तब्ध हो गए थे। फिलहाल अब 17 दिन के बाद इस जोड़े ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पैचअप की घोषणा की है। इस खबर के बाद एक बार फिर से दोनों के फैंस खुश हो चुके हैं। साइना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस बात की पुष्टि की है। उनका मानना है कि बहुत सोचने के बाद फिर से एक होने का फैसला किया गया है।

साइना ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “जिंदगी कभी-कभी हमें अलग रास्तों पर ले जाती है। मैं और पारुपल्ली ने गहन विचार-विमर्श के बाद अलग होने का कठिन निर्णय लिया। हम दोनों एक-दूसरे के लिए शांति और प्रगति चाहते हैं।” इस पोस्ट ने सभी को हैरान कर दिया था, क्योंकि यह जोड़ा भारतीय खेलों की दुनिया में एक आदर्श जोड़ी माना जाता था। लेकिन अब, दोनों ने एक बार फिर अपने रिश्ते को मजबूत करने का फैसला किया है।"

अपने रिश्ते को नई शुरुआत दे रहे हैं- साइन नेहवाल

साइना और कश्यप ने संयुक्त रूप से मिलकर इंस्टाग्राम पर लिखा, “कभी-कभी दूरी आपको अपनों की कीमत समझाती है। हम अपने रिश्ते को एक नई शुरुआत दे रहे हैं।” इस पोस्ट ने साफ कर दिया कि यह जोड़ा अपनी सात साल पुरानी शादी को बचाने के लिए तैयार है।" अब इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

गौरतलब है कि साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप की प्रेम कहानी साल 1997 से शुरु हुई थी। इस दौरान ये दोनों एक दूसरे को बैडमिंटन कैंप में मिले थे। इसके बाद इन दोनों के बीच दोस्ती हुई और देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई। काफी लंबे वक्त तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2018 में शादी का फैसला किया। तब इन दोनों का ये प्यार कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना था।

वहीं, एक बार फिर से तलाक के बाद दोनों के बीच पैचअप की खबर से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इनके फैंस में इस खबर के बाद खुशी देखते ही बन रही है। फैंस लिख रहे है कि सच्चा प्यार एक न एक दिन वापस आता ही है। सबको उम्मीद है कि ये फैसला एक बार फिर से दोनों के जीवन में खुशियां लाएगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला