खेल

रविंद्र जडेजा और सुरेश रैना ने खास अंदाज़ में किया MS धोनी को ‘बर्थडे विश

रविंद्र जडेजा के अलावा धोनी के अच्छे दोस्त रहे सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी खास अंदाज़ में माही को जन्मदिन की बधाई दी है। सुरेश रैना ने इस वीडियो में धोनी के साथ बिताएं खास पलों के बारे में बताया है

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: 'कैप्टन कुल', 'माही 'के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी के जन्मदिन पर उनके साथी खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने उन्हें खास अंदाज़ में बधाई दी है।

रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) यह दोनों ही आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की तरफ से खेलते हुए नज़र आते हैं। आईपीएल 2023 में रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी कर अपनी टीम को फाइनल मैच में जीत दिलाई थी। इस जीत के बाद धोनी ने जडेजा को हवा में उठा लिया था।

दोनों खिलाड़ी की बॉन्डिंग बेहद अच्छी है। वहीं, आज माही के जन्मदिन के अवसर पर जडेजा ने बेहद खास पोस्ट शेयर की है। जडेजा ने एमएस धोनी को गले लगाते हुए तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा,“2009 से लेकर आज तक और हमेशा के लिए मैं आदमी के पास जाता हूँ। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं माही भाई। जल्द ही पीले रंग में मिलते हैं।''

रविंद्र जडेजा के अलावा धोनी के अच्छे दोस्त रहे सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी खास अंदाज़ में माही को जन्मदिन की बधाई दी है। सुरेश रैना ने इस वीडियो में धोनी के साथ बिताएं खास पलों के बारे में बताया है।

उन्होंने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं, पिच साझा करने से लेकर अपने सपने साझा करने तक, हमने जो बंधन बनाया है वह अटूट है। एक लीडर और मित्र दोनों के रूप में आपकी ताकत मेरी मार्गदर्शक रही है। आने वाला वर्ष आपके लिए खुशी, सफलता और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। चमकते रहो, नेतृत्व करते रहो, और अपना जादू फैलाते रहो।“

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट