खेल

रवि शास्त्री ने की शुभमन गिल की तारीफ, कहा- बल्लेबाजी में है कुछ खास

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने भी गिल की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘समय के साथ गिल के स्ट्राइक रेट में सुधार हुआ है।

मृणाल पाठक

हैमिल्टन: भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के प्रशंसकों में पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री भी शामिल हो गये है। शास्त्री का मानना ​​है कि इस युवा बल्लेबाज में कुछ ‘खास' है। गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा एकदिवसीय श्रृंखला में अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने गुरुवार को शुरुआती मैच में 50 रन बनाए और शनिवार को बारिश की भेंट चढ़े दूसरे मैच में नाबाद 45 रन की पारी खेली।

शास्त्री ने तीन मैचों की इस श्रृंखला के आधिकारिक प्रसारणकर्ता प्राइम वीडियो पर कहा, ‘‘उसे खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। उसकी बल्लेबाजी में कुछ खास है। उसके पास शानदार कौशल है और वह लंबे समय तक टीम में बना रहेगा।'' उन्होंने कहा, ‘‘वह मेहनत करने से नहीं घबराता है और उसमें सफल होने की भूख बरकरार हैं। इस खेल से उसका काफी लगाव है और वह जमीन से जुड़ा हुआ है।''

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा ने भी गिल की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘समय के साथ गिल के स्ट्राइक रेट में सुधार हुआ है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी उसका औसत 70 के आस-पास है। आप एक ऐसे खिलाड़ी को देख रहे है जो लगातार अपने खेल में सुधार कर रहा है।'' (एजेंसी)

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

वड़ा पाव, मिसल पाव के दीवाने हैं रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस की ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचता है स्ट्रीट फूड

Kal Ka Mausam: 28 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

Explainer: सिर्फ आरक्षण नहीं, सीटों और खर्च का भी बड़ा हिसाब; महिला आरक्षण कानून पर बहस के बीच असली आंकड़े

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का बड़ा फैसला, समर्थन करेगा NCP (SP); जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी