खेल

आज शाम सवाई मानसिंह स्टेडियम में Rajasthan Royals इस Playing 11 के साथ उतरेगी मैदान-ए-जंग में, जानिए कैसी होगी Yellow Army की बटालियन

नवभारत डेस्क

आज बुधवार, 27 अप्रैल की शाम साढ़े सात बजे जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच घमासान होगा। दोनों ही टीमें IPL 2023 में अब तक खेले गए अपने अपने 7 मैचों बाद Points Table में फिलहाल टॉप 3 में हैं। आज की जीत से RR टॉप में पहुंच सकती है। आज RR vs CSK के इस मुकाबले में आइए जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन।

गौरतलब है कि CSK ने इस ताज़ा सीजन में अब तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 5 में जीत हासिल हुई और 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। IPL 2023 के Points Table में 10 प्वाइंट्स और +0.662 के नेट रन रेट के साथ टॉप पर है।

जबकि, RR की टीम ने अब तक खेले कुल 7 मैचों में 4 जीत और 3 हार के साथ 8 प्वाइंट्स और +0.844 के नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है।

RR vs CSK दोनों टीमों की Possible Playing 11

राजस्थान रॉयल्स (RR Possible Playing 11)

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, अश्विन, चहल, बोल्ट, संदीप शर्मा, जेसन होल्डर।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Possible Playing 11)

डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, मोइन अली, अंबाती रायुडू, जडेजा, एमएस धोनी, तीक्ष्णा, देशपांडे, आकाश सिंह।

-विनय कुमार

Explainer: दिल्ली में AQI का मीटर 500 पर क्यों रुक जाता है? प्रदूषण तो 1000 के पार, 5 बड़े कारण जानें

किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान; सरकारी हथियार भी गायब, फूटा गुस्सा

IMD Alert: कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में छाया कोहरा, अंडमान में भारी बारिश

दादा की संपत्ति में पोते का अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला; जानें क्या कहा?

Amul Milk Price Hike: आज से अमूल ने बढ़ा दिए दूध के दाम, मदर डेयरी के बाद दिया तगड़ा झटका