नरेंद्र मोदी (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

PM Modi ने 72वीं नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन, 1000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

PM Narendra Modi: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाले 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान UP CM योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

उज्जवल सिन्हा

PM Narendra Modi Inaugurates National Volleyball Tournament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 4 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाले 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का वर्चुअली उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और स्थानीय सांसद होने के नाते उनका स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि वाराणसी को जानने के लिए यहां आना पड़ता है। आप सभी यहां आ गए हैं। आप वाराणसी को समझिए, जानिए। आपको यहां खेल का अच्छा माहौल मिलेगा और दर्शक भी अच्छे मिलेंगे। देश के 28 राज्यों की टीमें यहां जुटी हैं, यानी आप सब एक भारत और श्रेष्ठ भारत की सुंदर तस्वीर भी प्रस्तुत कर रहे हैं। आपने जो मेहनत की है, आने वाले दिनों में काशी के मैदान पर उसकी परीक्षा होगी।

उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा, "वॉलीबॉल सिर्फ एक आम खेल नहीं है। यह बैलेंस और सहयोग का खेल है, जहां पक्का इरादा और दृढ़ इच्छाशक्ति दिखती है। यह हमें सिखाती है कि बॉल को किसी भी कीमत पर हवा में रखना चाहिए। वॉलीबॉल हमें टीम स्पिरिट से जोड़ता है। हर कोई अपने लिए नहीं, बल्कि अपनी टीम के लिए खेलता है।"

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में, खेल को लेकर सरकार और समाज दोनों की सोच में साफ बदलाव आया है। सरकार ने खेल बजट में काफी बढ़ोतरी की है। आज, भारत का खेल मॉडल एथलीट-केंद्रीत हो गया है। टैलेंट की पहचान और वैज्ञानिक प्रशिक्षण से लेकर प्रतिभा के मुताबिक चयन के आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं।

बनारस ने कई खेलों के नेशनल खिलाड़ी भी दिए हैं

प्रधानमंत्री ने कहा, "बनारस ने कई खेलों के नेशनल खिलाड़ी भी दिए हैं। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, यूपी कॉलेज, काशी विद्यापीठ जैसे शिक्षा संस्थानों के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर छाए रहे हैं। काशी तो हजारों वर्षों से उन सबका सत्कार करती आई है, जो ज्ञान और साधना के लिए यहां जाते हैं। इसलिए मुझे विश्वास है कि नेशनल वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के दौरान बनारस का जोश हाई रहेगा। जब देश विकास करता है, तो यह प्रगति सिर्फ आर्थिक मोर्चे तक सीमित नहीं रहती, यह आत्मविश्वास खेल के मैदान पर भी दिखता है। यही हम बीते कुछ वर्षों में हर खेल में देख रहे हैं।"

पीएम ने कहा, "2014 के बाद से अलग-अलग खेलों में भारत का प्रदर्शन बेहतर हुआ है। हमें बहुत गर्व होता है जब जेन जी को खेल के मैदान पर तिरंगा फहराते देखते हैं।" उन्होंने कहा कि बीते दशक में कई शहरों में फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी विश्व कप, चेस से जुड़े बड़े इवेंट्स सहित 20 से अधिक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय इवेंट आयोजित किए गए हैं। भारत पूरी मजबूती से 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी प्रयास कर रहा है।

1000 से ज्यादा खिलाड़ी वाराणसी पहुंचे

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से बनारस को एक्सप्लोर करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी खिलाड़ियों का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। वाराणसी में 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। चैंपियनशिप काशी के सिगरा स्टेडियम में होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग राज्यों की 58 संस्थाओं की टीमों के 1,000 से ज्यादा खिलाड़ी वाराणसी पहुंचे हैं।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर समेत इंजीनियरों पर गिरी गाज