प्रो कबड्डी लीग (फोटो- प्रो कबड्डी लीग ) 
खेल

PKL 11 Points Table: दबंग दिल्ली जीत के साथ पहुंची सेमीफाइनल में, देखें अंक तालिका में कौन सी टीम करेगी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के लीग स्टेज में अब आखिरी दो मैच बचे हैं। इस सीजन में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिली। इस सीजन में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से कई बाजियां पलट दी। अब तक 130 मुकाबले खेले जा चुके हैं।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के लीग स्टेज में अब आखिरी दो मैच बचे हैं। इस सीजन में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिली। इस सीजन में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से कई बाजियां पलट दी। पीकेएल 11 में अब तक 130 मुकाबले खेले जा चुके हैं। आज खेले गए मुकाबले में दबंग दिल्ली ने हरियाणा स्टीलर्स को 14 अंकों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं पुनेरी पलटन ने तमिल थलाइवाज को 10 अंकों से हराकर जीत हासिल की। हालांकि दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

दबंग दिल्ली ने गुजरात जायंट्स को हराया

दबंग दिल्ली ने लीग चरण के अपने आखिरी मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 45-31 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। इस जीत से दबंग दिल्ली के 22 मैचों में 81 अंक हो गये और टीम ने तालिका में हरियाणा स्टीलर्स के बाद दूसरा स्थान तय कर लिया। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गयी जबकि चौथे से छठे स्थान की टीमें प्लेऑफ में भिडेंगी। दिल्ली की जीत के नायक कप्तान आशु मलिक (14 अंक) रहे। उन्हें आशीष (सात अंक) और नवीन कुमार (छह) का अच्छा साथ मिला। गुजरात के लिए जितेंद्र यादव ने सात जबकि राकेश, हिमांशु और गुमान सिंह ने पांच-पांच अंक जुटाये लेकिन यह टीम के लिए काफी साबित नहीं हुआ। गुजरात जायंट्स 22 मैच में 38 अंक के साथ 12 टीमों की तालिका में 11वें स्थान पर रहा। पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर टीमों के मुकाबले में पुणेरी पलटन ने तमिल थालाइवाज को 42-32 से हराया। पुणे की टीम ने आठवें (60 अंक) जबकि तमिल थलाइाज ने (50) ने नौ स्थान पर अपना अभियान खत्म किया।

पुनेरी पलटन ने तमिल थलाइवाज को हराया

प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुके दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें पुनेरी पलटन ने तमिल थलाइवाज को 10 अंकों से हराया। पुनेरी ने फुल टाइम तक 42 अंक अर्जित किए। वहीं तमिल थलाइवाज की टीम ने 32 पॉइंट्स ही हासिल कर सकी। पुनेरी पलटन के लिए आर्यवर्धन नावले ने 10, अजित कुमार ने 7, गौरव खत्री ने 5, संकेत सावंत ने 4 अंक प्राप्त किए। वहीं तमिल थलाइवाज के लिए हिमांशु ने 8, सचिन ने 7, नितेश ने 5 और अभिषेक ने 4 पॉइंट्स हासिल किए।

प्रो कबड्डी लीग 2024 का पॉइंट्स टेबल

क्रमांक टीम का नाम मैच जीत हार ड्रॉ पॉइंट्स पिछले 5 मैचों का परिणाम नेट अंक
1 हरियाणा स्टीलर्स (Q) 22 16 6 0 112 W, L, L, W, W 84
2 दबंग दिल्ली केसी (Q) 22 13 5 4 85 W, W, W, W, W 81
3 पटना पाइरेट्स (Q) 22 13 7 2 93 T, L, W, W, W 77
4 यूपी योद्धाज (Q) 21 12 6 3 83 W, W, W, T, W 74
5 जयपुर पिंक पैंथर्स (Q) 22 12 8 2 55 L, W, W, W, W 70
6 यू मुम्बा 21 11 8 2 7 L, W, L, W, L 66
7 तेलुगू टाइटन्स 22 12 10 0 -40 W, L, W, L, L 66
8 पुनेरी पलटन 22 9 10 3 61 W, L, L, W, L 60
9 तमिल थलाइवाज 22 8 13 1 16 L, W, W, L, L 50
10 बंगाल वारियर्स 21 5 13 3 -107 L, L, L, T, W 41
11 गुजरात जायंट्स 22 5 14 3 -152 L, T, L, L, L 38
12 बैंगलुरू बुल्स 21 2 18 1 -213 L, L, L, L, L 19

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच