खेल

KKR को लगा दूसरा झटका, बिलिंग्स के बाद अब इस खिलाड़ी ने किया IPL 2023 में खेलने से मना

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2023) के अगले सत्र को लेकर खबरें आना शुरू हो गई है। वहीं, आज IPL 2023 के लिए रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई (BCCI) को सौंपने का आखिरी दिन है। इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल 2023 में नहीं खेलने का फैसला लिया है। 

पैट कमिंस (Pat Cummins) ने खुद ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। कमिंस के इस बड़े फैसले के पीछे अगले 12 महीने का व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर है। कमिंस को आईपीएल के 15वें सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रिटेन नहीं किया था। लेकिन, मेगा ऑक्शन में कमिंस को 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, आईपीएल 2022 में कमिंस कूल्हे की चोट की वजह से सिर्फ 5 मैच ही खेल पाए थे। इसमें उन्होंने 7 विकेट लिए थे।

पैट कमिंस (Pat Cummins) ने ट्वीट किया, ‘मैंने अगले साल के आईपीएल में नहीं खेलने का कठिन फैसला लिया है। अगले 12 महीनों के लिए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम टेस्ट और एकदिवसीय मैचों से भरा हुआ है, इसलिए एशेज सीरीज और विश्व कप से पहले थोड़ा आराम करूंगा।’

कमिंस (Pat Cummins) ने आगे लिखा, ‘मेरी परेशानी समझने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को बहुत-बहुत धन्यवाद। खिलाड़ियों और कर्मचारियों की इतनी शानदार टीम और मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द से जल्द वहां वापस आ सकता हूं।’

मालूम हो कि, ऑस्ट्रेलिया को अगले साल जून में एशेज सीरीज खेलनीइसके बाद अक्टूबर-नवंबर में भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया अगले साल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप खेल सकती है। ऑस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगे टेस्ट सीरीज खेलनी है। 

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज