खेल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा पाकिस्तानी खिलाड़ी का ड्रामा, इंग्लिश कप्तान को देखकर कही 'ये' बड़ी बात

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: इंग्लैंड की टीम फ़िलहाल पाकिस्तान दौरे पर है। इंग्लैंड और पाकिस्तान (England vs Pakistan T20 Series) के बीच 7 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के 5वें मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 6 रन से मात दी। इसके साथ ही पाकिस्तान ने इस सीरीज में  3-2 से बढ़त बना ली है। 

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 146 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे मेहमान टीम हासिल नहीं कर पाई और 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ और आमिर जमाल ने कमाल दिखाया। 

वहीं, इस रोमांचक मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के शादाब खान (Shadab Khan) बात कर रहे थे। इसी बीच कुछ ऐसा देखने को मिले जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल,  इंग्लैंड के कप्तान मोईन अली (Mooen Ali) कॉन्फ्रेंस में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच शादाब ने मैच के दौरान मोईन अली से हुई अपनी बातचीत का खुलासा किया। 

शादाब (Shadab Khan) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, 'मेरी मोईन भाई से बात हो रही थी। मैंने कहा कि मुझे पिच तो अच्छी लग रही है, लेकिन मैं नहीं जानता कि रन क्यों नहीं बन रहे। ओस भी काफी थी तो स्कोर होना चाहिए। बल्लेबाजी के लिहाज से पिच काफी अच्छी थी, मगर स्कोर नहीं हुआ।'

इसी बीच एनाउंसर ने कहा कि मोईन भाई यहां हैं। सभी का शुक्रिया। एनाउंसर की बात सुनकर शादाब ने कहा कि, 'मोईन भाई मैंने आपको देखकर ही बोला था।' अब इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज