File Photo 
खेल

नोवाक जोकोविच को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के लिए वीजा मिलना तय

मृणाल पाठक

मेलबर्न: स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को जनवरी में निर्वासित किए जाने के बावजूद अगले साल होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open) के लिए वीजा मिलना तय है। ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने मंगलवार को कहा कि उसने समाचार पत्रों की रिपोर्टों की पुष्टि की है कि आव्रजन मंत्री ने जोकोविच का संभावित तीन साल के प्रतिबंध के फैसले को पलट दिया है।  

ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल ने इससे पहले कहा था कि कुछ परिस्थितियों में प्रतिबंध अवधि को खत्म किया जा सकता है। आव्रजन मंत्री एंड्रयू जाइल्स के कार्यालय ने निजता के आधार पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

सर्बिया के 21 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच को इस साल के शुरू में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपने खिताब के बचाव का मौका नहीं मिल पाया था क्योंकि कोविड-19 का टीकाकरण नहीं कराने के कारण उन्हें 10 दिन तक चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद ऑस्ट्रेलिया से निष्कासित कर दिया गया था। (एजेंसी)

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज