खेल

नाबालिग से बलात्कार के आरोप में फंसे संदीप लामिछाने, बढ़ी पुलिस हिरासत

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। कोर्ट ने संदीप की पुलिस हिरासत 5 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। बता दें कि, 6 अक्टूबर को काठमांडू पुलिस ने संदीप को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने संदीप को सोमवार को अदालत में पेश किया था। काठमांडू की जिला अदालत ने संदीप को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। अब उनकी रिमांड पांच दिन के लिए और बढ़ा दी गई है।

दरअसल, नेपाली क्रिकेटर संदीप लामिछाने (Sandeep Lamichhane) पर 17 साल की लड़की ने उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। नाबालिक लड़की ने गौशाला महानगर पुलिस सर्कल में संदीप के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज की। नाबालिक लड़की ने पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में संदीप पे आरोप लगाया कि, क्रिकेटर ने अगस्त महीने में एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। गौशाला पुलिस सर्कल में दर्ज मामले के मुताबिक, 21 अगस्त को संदीप कथित तौर पर लड़की को काठमांडू और भक्तपुर के विभिन्न स्थानों पर ले गया। उसी रात काठमांडू के एक होटल में उसके साथ बलात्कार किया।

वहीं, संदीप ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी वापसी के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा, ‘नेपाल में खुद को पेश करने की मेरी ईमानदार प्रतिबद्धता के लिए मैं काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कतर एयरवेज से सुबह 10:00 बजे उतर रहा हूं। मुझे यकीन है कि मुझे न्याय मिलेगा और मैं अपने प्यारे देश का नाम और फेम के लिए जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर लौटूंगा और मैं स्पीडी ट्रायल की कामना करता हूं। मैं जांच के सभी चरणों में पूरा सहयोग करूंगा और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ूंगा। न्याय की जीत होगी।’

बता दें कि संदीप लामिछाने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले नेपाल के पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए पदार्पण कर सुर्खियां बटोरी थी।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत