नीरज चोपड़ा (सोर्स-सोशल मीडिया) 
खेल

Neeraj Chopra Injury Update: कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह पक्की नहीं, खेलने के लिए पार करना होगा यह बड़ा रोड़ा

Neeraj Chopra: क्या कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नहीं खेलेंगे नीरज चोपड़ा? AFI ने साफ कर दिया है कि स्टार जेवलिन थ्रोअर को टीम में जगह पक्की करने के लिए पहले क्वालीफाई करना होगा। जानिए क्या है पूरी खबर।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Neeraj Chopra Injury News: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए 32 सदस्यों वाले दल की शुरुआती सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में नीरज चोपड़ा का नाम तो शामिल है, लेकिन टीम में उनकी जगह अभी पक्की नहीं हुई है। नीरज को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के लिए क्वालीफाई करना ही होगा, तभी वे खेल पाएंगे।

AFI ने साफ किए नियम

फेडरेशन के प्रवक्ता और वर्ल्ड एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि नीरज चोपड़ा को इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए पहले क्वालीफिकेशन मार्क हासिल करना होगा। उन्होंने बताया कि लिस्ट में चुने गए बाकी सभी एथलीट पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं, सिर्फ नीरज ही अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अभी क्वालीफाई करना बाकी है।

ऐसा है AFI का बयान

नीरज को खेल में हिस्सा लेने के लिए क्वालीफाई करना ही होगा। इसके अलावा, एथलीट सेल्वा ने भी खुद आकर इंटरस्टेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और क्वालीफाई करने की इच्छा जताई है। चूंकि हमें उनकी मौजूदा स्थिति का पता नहीं है, इसलिए उन्हें भी क्वालीफाइंग मार्क के बहुत करीब पहुंचना होगा।

जानिए कैसी है नीरज चोपड़ा की सेहत

फैंस के मन में बड़ा सवाल है कि चोट के बाद नीरज चोपड़ा कब वापसी करेंगे? इस पर अपडेट देते हुए सुमरिवाला ने बताया कि नीरज अब पूरी तरह फिट हैं और ट्रेनिंग पर लौट चुके हैं। उम्मीद है कि वे अगले 10 दिनों में किसी प्रतियोगिता में उतरने के लिए तैयार हो जाएंगे। फेडरेशन अभी चोट के बाद मैदान पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहा है।

ज्योति याराजी पर भी आया बड़ा अपडेट

नीरज के अलावा देश की स्टार एथलीट ज्योति याराजी की चोट पर भी अच्छी खबर आई है। सुमरिवाला ने बताया कि ज्योति की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और वे भी अब ट्रेनिंग के लिए फिट हो चुकी हैं। हालांकि, उन्हें भी मैदान पर मुकाबला करने के लिए खुद को पूरी तरह फिट साबित करना होगा। देश को उम्मीद है कि नीरज जल्द ही क्वालीफाई करके भारत के लिए मेडल लाएंगे।

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, 2 टीचर सस्पेंड; स्कूल प्रशासन पर FIR, परिवार ने शेयर किया VIDEO

1984 सिख दंगों की बरसी पर INDIA गठबंधन की रैली से विवाद, हरदीप सिंह पुरी की अगुवाई में आज सड़कों पर उतरेगी BJP

दिल्ली में आज कांग्रेस की महारैली, 14 जोन, 400 ड्रोन, 4000 पुलिसकर्मी तैनात, रामलीला मैदान में सियासी संग्राम

LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम; जानें नए रेट