फिट इंडिया अभियान  (सोर्स - सोशल मीडिया)
खेल

National Sports Day 2026: फिट दीघा, हिट दीघा से गूंजा पटना, राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवाओं ने लगाई दौड़

National Sports Day Patna: राष्ट्रीय खेल दिवस पर पटना में 'फिट दीघा, हिट दीघा' का आयोजन हुआ। फिट इंडिया अभियान के तहत युवाओं ने दौड़ लगाकर फिटनेस का संकल्प लिया।

सृष्टि मौर्य

Fit India Run Organised In Digha Patna: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर बिहार की राजधानी पटना में युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। फिट इंडिया अभियान के तहत दीघा विधानसभा क्षेत्र में दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, बिहार सरकार के मंत्री राम कृपाल यादव और विधायक संजीव चौरसिया एवं रत्नेश कुमार कुशवाहा समेत कई लोग शामिल हुए।

क्या बोले सिक्किम के पूर्व राज्यपाल?

गंगा प्रसाद ने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि युवाओं की भागीदारी बेहद अच्छी रही। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को स्वस्थ रहना चाहिए और दूसरों को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का मकसद लोगों में फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने इसे राज्य और देश के विकास के लिए भी जरूरी बताया।

कार्यक्रम में शामिल लोगों को किया धन्यवाद

विधायक संजीव चौरसिया ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर 'फिट इंडिया' के तहत 'फिट दीघा, हिट दीघा' कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से युवाओं ने फिट रहने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक देश की सेवा करने के लिए स्वस्थ और फिट रहना जरूरी है। प्रधानमंत्री की फिटनेस और ऊर्जा भी लोगों के लिए प्रेरणा का काम करती है।

खेल के लिए समय निकाले- रत्नेश कुमार

विधायक रत्नेश कुमार कुशवाहा ने भी युवाओं से खेलों के लिए समय निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेलेंगे, तभी स्वस्थ रहेंगे और देश की सेवा के साथ उसके विकास में योगदान दे पाएंगे। इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं को खेल और फिटनेस को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं