हॉकी विश्व कप (फाइल फोटो) 
खेल

हॉकी5 विश्व कप में भारत बनाम स्विटजरलैंड, मिस्र में खेला जाएगा 1st मैच

अक्सा अंसारी

बेंगलुरू: भारतीय पुरूष हॉकी टीम (Indian Men's Hockey Team) मस्कट (Muscat) में पहले एफआईएच हॉकी 5 विश्व कप (FIH Hockey5s World Cup) में पूल बी (Pool B) में रविवार को स्विटजरलैंड (Switzerland) के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। सिमरनजीत सिंह (Simranjeet Singh) की कप्तानी वाली भारतीय टीम का सामना रविवार को ही मिस्र (Egypt) से होगा। आखिरी ग्रुप मैच में टीम सोमवार को जमैका से खेलेगी।  

पूल ए में नीदरलैंड, नाइजीरिया, पाकिस्तान और पोलैंड की टीमें हैं। पूल सी में आस्ट्रेलिया, कीनिया, न्यूजीलैंड और त्रिनिदाद एवं टोबैगो हैं जबकि पूल डी में फीजी, मलेशिया, ओमान और अमेरिका हैं।  हर पूल से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी । सेमीफाइनल भी उसी दिन होगा और फाइनल बुधवार को खेला जायेगा ।  भारत ने 2023 पुरूष एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर के फाइनल में पाकिस्तान को शूटआउट में हराया था ।

भारतीय टीम के कप्तान तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम में रहे सिमरनजीत सिंह हैं जबकि मनदीप मोर उपकप्तान हैं। सूरज करकेरा और प्रशांत कुमार गोलकीपर हैं। डिफेंस में मनदीप और मनजीत रहेंगे जबकि मिडफील्ड में मोहम्मद राहील मौसीन और मनिंदर सिंह जिम्मा संभालेंगे। फॉरवर्ड पंक्ति में सिमरनजीत, पवन राजभर, गुरजोत सिंह और उत्तम सिंह होंगे ।   

(एजेंसी)

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती