खेल

KKR ने किया MS धोनी को ट्रोल, मिला जडेजा का करारा जवाब, फैंस ने भी की जमकर आलोचना

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया (Ashes Series) में एशेज सीरीज शुरू है।

काजल चोपड़े

नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास ले लिया है। लेकिन, उनके फैंस आज भी उनके खिलाफ कुछ नहीं सुन सकते है। जब भी धोनी को लेकर कोई बात होती है तब फैंस धोनी के सपोर्ट में आगे आते है। ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ। 

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया (Ashes Series) में एशेज सीरीज शुरू है। इस सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के दौरान ऐसा कुछ देखने को मिले जिसे देखकर अब हर कोई चर्चा कर रहा है। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच चल रहा था। तब ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाड़ी को आउट करने के लिए अपने सभी फील्डर को करीबी पोजिशन पर लगा दिया था। अब यह तस्वीर क्रिकेट जगत में वायरल हो गयी। इस तस्वीर को लेकर आईपीएल (IPL) की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने ट्वीटर पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए केकेआर ने महेंद्र सिंह धोनी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

केकेआर (KKR) ने ट्वीटर पर 2 तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। एक तस्वीर एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच की है, जबकि दूसरी तस्वीर आईपीएल के पुराने मैच की है। केकेआर ने लिखा, ‘एक पल जो आपको टेस्ट क्रिकेट के क्लासिक होने से टी20 क्रिकेट के मास्टर स्ट्रोक की याद दिलाता है।

दरअसल, आईपीएल के पुराने मैच की तस्वीर है। इस मैच में एमएस धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी संभाल रहे थे। हालांकि, अब पुणे टीम अब आईपीएल का हिस्सा नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स को जब 2 साल के लिए लीग से सस्पेंड किया गया था, तब पुणे की फ्रेंचाइजी ने लीग में हिस्सा लिया था और उसकी कप्तानी धोनी ने संभाली थी।

आईपीएल के जिस मैच की ये तस्वीर शेयर की गई है, उसमें केकेआर की कप्तानी गौतम गंभीर संभाल रहे थे। गंभीर ने धोनी को आउट करने के लिए उनके करीब ही अपने सभी फील्डर लगा दिए थे। केकेआर के लिए पीयूष चावला गेंदबाजी कर रहे थे। धोनी को लेग स्पिन को खेलने में परेशानी होती थी। इसलिए, गंभीर ने ऐसी फील्डिंग लगाई थी। 

केकेआर के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। धोनी के फैंस ने इस तस्वीर पर एक के बाद एक कमेंट्स करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने तस्वीर पर जबरदस्त कमेंट किया है। जडेजा ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह कोई मास्टर स्ट्रोक नहीं था, केवल एक शो ऑफ था।’

इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के कई फैन्स ने इसे दिल पर लिया और तस्वीर पोस्ट करने पर कोलकाता नाइट राइडर्स की आलोचना की। सोशल मीडिया पर गौतम गंभीर और एमएस धोनी के फैंस के बीच तनाव देखने को मिला। फैंस के बीच अपने फेवरेट खिलाड़ी के फेवर में कमेंट्स कर रहे है। 

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टलन धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान