विनय कुमार
नई दिल्ली: आज दोपहर Women's Premier League के पहले सीजन WPL 2023 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन होने जा रहा है। इस ऑक्शन में महिला आईपीएल की कुल 5 टीमें हिस्सा लेंगी। ऑक्शन आज दोपहर 2.30 बजे आरंभ होगा।
आपको बता दें कि WPL 2023 के लिए महिला खिलाडियों की नीलामी मुंबई के Gio Convention Center में होगी। जिसमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI), गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants), लखनऊ वॉरियर्स (Lucknow Warriors), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bengaluru) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम बोली लगाएंगी।
गौरतलब है कि आज की नीलामी में WPL 2023 के सीजन के लिए कुल 409 खिलाड़ियों के ऑक्शन होगा, जिसके लिए कुल 1525 महिला खिलाड़ियों ने अपने नाम का रजिस्ट्रेशन कराया है।
आज के ऑक्शन की सबसे ज्यादा बेस प्राइस 50 लाख रुपए की है। इस बेस प्राइस के लिए कुल 24 खिलाड़ियों ने अपना नाम लिखाया है। गौरतलब है कि 24 में से 10 खिलाड़ी भारतीय हैंइन खिलाड़ियों की बोली 50 , जबकि 14 विदेशी।
आज दोपहर महिला प्रीमियर लीग 2023 के लिए होने जा रही खिलाड़ियों की नीलामी टेलीविजन चैनल Sports18 पर लाइव दिखाया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल फोन पर Gio Cinema ऐप पर की जाएगी।
खबरों के मुताबिक, इस नीलामी में हिस्सा ले रही सभी 5 टीम के पर्स में 12 करोड़ रुपए होंगे। इसी राशि के अंदर उन्हें अपनी टीम के लिए खिलाड़ी खरीदनी होगी।
गौरतलब है कि, BCCI ने WPL 2023 के लिए होने जा रही इस नीलामी के लिए मल्लिका सागर को लिया है। आपको याद दिला दें कि मुंबई में पुंडोले की नीलामी करने वाली मल्लिका सागर ने Pro Kabaddi League, 2021 की नीलामी भी की थी।