लियोनेल मेसी (सौजन्य- सोशल मीडिया) 
खेल

इसलिए 2024 के ओलंपिक में नहीं खेल पाएंगे लियोनेल मेसी, फैंस होंगे मायूस

टीम का लक्ष्य में जीते गए महाद्वीपीय खिताब का बचाव करना है। अर्जेन्टीना ने 2021 में कोपा अमेरिका जीतने के बाद 2022 में विश्व कप भी जीता था। ओलंपिक पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-23 टीम के लिए होता है।

अंजू वशिष्ठ

ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी इस बार ओलंपिक में खेलने जा रही अर्जेन्टीना की फुटबॉल टीम का हिस्सा नहीं होंगे। कोच जेवियर माशेरानो ने मंगलवार को टीम में शामिल खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। घोषित टीम में विश्व कप विजेता टीम के चार सदस्यों को जगह दी।

ओलंपिक में खेलने जा रही अर्जेन्टीना की फुटबॉल टीम में स्ट्राइकर जूलियन अल्वारेज और डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी को शामिल किया गया हैं। इस महीने के अंत में पेरिस में शुरू होने वाले ओलंपिक में अर्जेन्टीना की फुटबॉल टीम का मेसी  हिस्सा नहीं होंगे। इस साल चोटों से जूझ रहे 37 वर्षीय मेसी अभी कोपा अमेरिका में अर्जेन्टीना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

मेसी टीम को दिला चुके हैं गोल्ड मेडल

टीम का लक्ष्य 2021 में जीते गए महाद्वीपीय खिताब का बचाव करना है। अर्जेन्टीना ने 2021 में कोपा अमेरिका जीतने के बाद 2022 में विश्व कप भी जीता था। मेसी ने अपने एकमात्र ओलंपिक अभियान में 2008 में बीजिंग में टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की थी।

ओलंपिक पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर-23 टीम के लिए होता है, लेकिन प्रत्येक टीम में तीन अधिक उम्र के खिलाड़ियों को खिलाने की अनुमति दी जाती है। वर्ष 2004 और 2008 में खिलाड़ी के तौर पर ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले माशेरानो कोपा अमेरिका खत्म होने के बाद गोलकीपर गेरोनिमो रूली, ओटामेंडी और अल्वारेज को टीम में शामिल करेंगे।

हाल ही में रिवर प्लेट से मैनचेस्टर सिटी में शामिल हुए मिडफील्डर क्लॉडियो एचेवेरी भी टीम में शामिल होंगे। अर्जेंटीना 24 जुलाई को मोरक्को के खिलाफ ओलंपिक फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने पहले मैच से पूर्व फ्रांस में दो मैत्री मैच खेलेगा। अर्जेंटीना और मोरक्को के अलावा इराक और यूक्रेन को ग्रुप बी में जगह मिली है।

आपको बता दें कि इस बार ओलपिंक गेप्स पेरिस 2024 का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच किया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण तीन साल बाद पेरिस ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। पिछली बार यह गेम टोक्यो में हुए थे। इस बार 32 गेम शामिल किए गए हैं। इनमें कुल 329 इवेंट किए जाने की प्लानिंग की गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान