लियोनेल मेसी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

वर्ल्ड कप फाइनल में इतिहास रचने उतरेंगे मेसी! निशाने पर 3 ऐसे रिकॉर्ड, जो आज तक कोई नहीं कर पाया

Lionel Messi FIFA WC Records: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के खिलाफ उतरते ही लियोनेल मेसी के निशाने पर 3 ऐतिहासिक रिकॉर्ड होंगे। मेसी ऐसा इतिहास रच सकते हैं जो आज तक कोई नहीं कर पाया।

सृष्टि मौर्य

Lionel Messi To Break 3 New Records: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 19 जुलाई को अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जाएगा। एक बार फिर लियोनेल मेसी अपनी टीम को खिताब दिलाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। शानदार फॉर्म में चल रहे मेसी ने इस टूर्नामेंट में अब तक 8 गोल किए हैं और अर्जेंटीना को फाइनल तक पहुंचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। अब उनके पास फाइनल में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है।

मेसी बनेंगे पहले ऐसे कप्तान

अगर अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बनती है, तो मेसी फुटबॉल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन जाएंगे, जिन्होंने दो बार अपनी टीम को फीफा वर्ल्ड कप जिताया हो। 2022 में भी उन्होंने कप्तान के तौर पर अर्जेंटीना को खिताब दिलाया था और अब वह इस उपलब्धि को दोहराने से सिर्फ एक जीत दूर हैं।

इसके अलावा, फाइनल में उतरते ही लियोनेल मेसी तीन अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में कप्तानी करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले कोई भी फुटबॉलर ये उपलब्धि हासिल नहीं कर सका है।

मेसी और रोनाल्डो नजारियो रिकॉर्ड की बराबरी पर

मेसी के पास गोल करने का भी बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। फिलहाल उनके नाम इस वर्ल्ड कप में 8 गोल हैं, जो 2002 में ब्राजील को चैंपियन बनाने वाले रोनाल्डो नजारियो के रिकॉर्ड की बराबरी है। अगर मेसी फाइनल में एक गोल करते हैं और अर्जेंटीना खिताब जीत जाती है, तो वो विश्व कप जीतने वाली टीम की ओर से एक ही टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। साथ ही वो गोल्डन बूट की दौड़ में भी सबसे आगे बने हुए हैं।

हालांकि, एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 13 गोल करने का जस्ट फॉन्टेन का रिकॉर्ड मेसी के लिए लगभग नामुमकिन है, क्योंकि उसे तोड़ने के लिए उन्हें फाइनल में पांच गोल करने होंगे।

एक और बेहतरीन रिकार्ड हो सकता है मेसी के नाम

अगर अर्जेंटीना स्पेन को हराकर लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतती है, तो मेसी 39 साल की उम्र में लगातार दो वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन जाएंगे। अभी ये रिकॉर्ड ब्राजील के महान खिलाड़ी निल्टन सैंटोस के नाम है, जिन्होंने 1962 में 37 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या लियोनेल मेसी एक और ऐतिहासिक प्रदर्शन कर अर्जेंटीना को लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन बना पाएंगे।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार