खेल

सुपरमैन बने KL राहुल, हवा में डाइव लगाते हुए लपका शानदार कैच, देखें वीडियो

काजल चोपड़े

मीरपुर: भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh ODI Series) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। इस सीरीज के पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, अब दूसरे मैच में भारतीय खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में नज़र आ रहे है। वहीं, बांग्लादेश के खिलाडी भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे है। बांग्लादेश के मेहेदी हसन मिराज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को 272 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में भारतीय विकेटकीपर केएल राहुल (KL Rahul) ने कुछ ऐसा किया, जिसकी हर कोई सरहाना कर रहा है। 

बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले मैच में राहुल (KL Rahul) ने एक महत्वपूर्ण कैच छोड़ा था। जिस वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी। लेकिन, आज के मैच में उन्होंने कोई गलती नहीं की। दूसरे वनडे मैच में राहुल ने ऐसे बल्लेबाज का कैच लपका जो तूफानी रफ्तार से रन बना रहा था। केएल राहुल ने महामुदुल्लाह का कैच लपका और उन्हें पवेलियन पहुंचाया। इस बल्लेबाज ने 96 बॉल में 77 रन बनाए। जिसमें सात चौके शामिल है। 

बांग्लादेश की पारी का 47वां ओवर में उमरान मलिक को गेंद थमाई गई थी। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच फेंकी। इस पर महामुदुल्ला ने हटकर खेलने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले पर तो नहीं लगी लेकिन उनके दस्तानों से लग कर बॉल विकेट के पीछे चली गई। इसी दौरान राहुल ने हवा में शानदार डाइव लगाते हुए कैच लपका। सोशल मीडिया पर राहुल की इस जबरदस्त फील्डिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई राहुल इस शानदार फील्डिंग की तारीफ कर रहा हैं। 

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी कुलदीप कपूर बड़ौत से गिरफ्तार, 2023 से था उद्घोषित अपराधी

सौरव दास के खिलाफ LOC जारी, नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर? दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का बयान

UP Election 2027: अमेठी-रायबरेली में ज्यादा मजबूत कौन है? समाजवादी पार्टी या कांग्रेस

26/11 Attack: देश के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, देश के दिग्गजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जीरो टॉलरेंस

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें