PIC: Sam Billings/Twitter 
खेल

KKR को लगा बड़ा झटका, इस स्टार खिलाड़ी ने छोड़ा टीम का साथ

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स (Sam Billings) ने लंबे प्रारूप की क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से हटने का फैसला किया है। बिलिंग्स ने इस साल के शुरू में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से आठ मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 169 रन बनाए। उन्होंने 2016 में आईपीएल में पदार्पण किया था।

बिलिंग्स ने ट्वीट किया,‘‘ मैंने एक कड़ा फैसला किया है। मैं अगले आईपीएल में नहीं खेलूंगा। मैं इंग्लैंड में गर्मियों के सत्र में कैंट के लिए लंबे प्रारूप की क्रिकेट में खेलने पर ध्यान देना चाहता हूं। ''

https://twitter.com/sambillings/status/1592051018782892032

उन्होंने कहा,‘‘ मुझे मौका देने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का आभार। मैंने उसके साथ बिताए गए हर पल का आनंद लिया। उम्मीद है कि भविष्य में फिर से मैं आपके लिए खेलूंगा।'' बिलिंग्स ने खिलाड़ियों को अपनी टीम में बनाए रखने के लिए तय की गई समयसीमा से एक दिन पहले आईपीएल से हटने की घोषणा की। (एजेंसी)

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट