File Photo 
खेल

कीरोन पोलार्ड ने IPL को कहा अलविदा, अब इस टीम के बनेंगे बल्लेबाजी कोच

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को अलविदा कह दिया है। कुछ दिन पहले ही रिपोर्ट आई थी कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इस सीजन की नीलामी से पहले पोलार्ड को रिलीज कर दिया है। पोलार्ड (Pollard Retired from IPL) लगभग 12 साल तक मुंबई के लिए खेल चुके हैं। यह पहला मौका था, जब मुंबई ने उन्हें रिलीज किया है। जिसके बाद उन्होंने आईपीएल से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है। हालांकि, पोलार्ड मुंबई के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में बने रहेंगे।  

संन्यास का ऐलान करते हुए पोलार्ड ने एक लंबा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह कुछ और साल खेलना चाहते थे लेकिन मुंबई के साथ बात करने के बाद उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला लिया है। पोलार्ड ने अपने पोस्ट में लिखा, “मुंबई इंडियंस को बदलाव की जरूरत है। यदि मैं अब मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल सकता तो फिर मैं खुद को मुंबई के खिलाफ भी खेलता हुआ नहीं देख सकता। मैं हमेशा के लिए मुंबई का रहूंगा।”

https://twitter.com/mipaltan/status/1592430579231834112

उन्होंने आगे लिखा कि, '13 साल तक आईपीएल की सबसे सफल टीम का हिस्सा रहने पर उन्हें गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए 2011 और फिर 2013 में चैंपियंस लीग का खिताब जीता और इसके बाद 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी चैंपियन बने जो बड़ी बात है।'

https://twitter.com/mipaltan/status/1592431989713666048

पोलार्ड के नाम कई रिकार्ड्स दर्ज है। वह मुंबई इंडियंस का लंबे समय तक हिस्सा रहे हैं। लेकिन, पिछले सीजन में वह बुरी तरह से फ्लॉप थे। ऐसे में इस सीजन में उन्हें रिलीज करने की ख़बरें पहले से ही आ रही थी। पोलार्ड ने 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। उसके बाद वह इस चैपियन टीम का हिस्सा बने रहे। उन्होंने मुंबई के लिए कुल 211 मुकाबले खेले और इस दौरान 147 की स्ट्राइक रेट से 3915 रन बनाए हैं। उन्होंने गेंदबाजी में चैंपियंस लीग और आईपीएल मिलाकर 79 विकेट हासिल किए। 

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज