Photo: BCCI 
खेल

IND vs WI 2nd Test के दूसरे दिन टूट गया Jacques Kallis का 'यह' रिकॉर्ड, 'इस' मामले में Virat Kohli निकले Sachin Tendulkar से भी आगे

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच दूसरे टेस्ट (IND vs WI 2nd Test) मैच के दूसरे दिन विराट कोहली ने सेंचुरी ठोक डाली। और, इस ताजातरीन शतक के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए।

गौरतलब है कि मैच के पहले दिन भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 288* रन बना लिए थे। क्रीज़ पर  विराट कोहली (Virat Kohli) 87* रन और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 36* रन पर थे। शुक्रवार शाम भारतीय समयानुसार दोनों बल्लेबाज़ दूसरे दिन के खेल के लिए मैदान में उतरे। 13 रन बनाते ही विराट कोहली ने 100 का आंकड़ा पाया और उनके करियर में एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज़ हो गया।

https://twitter.com/BCCI/status/1682398047941320705?t=vYlpMgThUzpZLUq4nUz_VQ&s=19

इस ताज़ा सेंचुरी के साथ विराट कोहली ने न्यूज़ीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज़ केन विलियमसन को पछाड़ दिया। 13 रन बनाते ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में विराट केन विलियमसन (Kane Williamson) से आगे निकल गए। अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में फिलहाल विराट कोहली 29 सेंचुरी के साथ 17वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 28 सेंचुरी के साथ 17वें नंबर पर रहे केन विलियमसन को पछाड़ दिया है।

आपको याद दिला दें की नवंबर 2019 के करीब 3 साल के लंबे अंतराल के बाद विराट कोहली के  बल्ले से सेंचुरी निकली थी 9 मार्च 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच में। गौरतलब है कि उसके बाद इस साल उनके बल्ले से दूसरी टेस्ट सेंचुरी निकली है।

WI vs IND 2nd Test Match, 2023 की पहली पारी और अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के 500वें में शतक ठोक कर विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के बादशाह सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) से भी आगे निकल गए।

रिकॉर्ड्स बताते हैं कि क्रिकेट की दुनिया में 500वें इंटरनेशनल मैच तक सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में King Kohli ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को पछाड़ दिया है। सचिन के 500 इंटरनेशनल मैच तक कुल 75 शतक थे। जबकि, अब विराट कोहली के 76 शतक हो गए हैं।

आज की टेस्ट सेंचुरी के साथ ये रिकॉर्ड भी दर्ज़ हुए विराट कोहली के नाम-

1. साल 2018 के बाद विदेश के मैदान में उनकी यह पहली सेंचुरी है।

2. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक उनके बल्ले से निकली कुल 29 सेंचुरी में से विदेश की धरती पर यह 15वीं सेंचुरी है।

3. वेस्ट इंडीज़ के मैदान पर ठोकी शुक्रवार, 21 जुलाई को लगाई यह ताज़ा सेंचुरी एशिया के बाहर उनकी 13वीं सेंचुरी है।

4. भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच टेस्ट क्रिकेट के 100वें टेस्ट मैच में शतक ठोका।

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में