खेल

पहली टेस्ट फिफ्टी जड़ने के बाद ईशान किशन ने कहा ऋषभ पंत को ‘थैंक्यू’, विराट कोहली के लिए भी कहा कुछ ऐसा

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को वेस्टइंडीज (India vs West Indies Test) के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका मिला। ईशान किशन पहले टेस्ट मैच में कुछ कमाल नहीं दिखा पाए थे। लेकिन, पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में उन्होंने 4 नंबर पर आकर बल्लेबाजी करते हुए सबका दिल जीत लिया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की पहली फिफ्टी ठोक दी। ईशान ने महज 33 गेंद अर्धधतक लगाया।

पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपने अर्धशतक को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने अपने साथी विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को थैंक्यू बोला।

ईशान ने कहा, “वेस्टइंडीज आने से पहले मैं बैंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में था। ऋषभ पंत भी वहां थे। उन्होंने बैटिंग को लेकर मुझे कुछ सुझाव दिए थे। बताया था कि मुझे बैट पोजीशन कैसी रखनी चाहिए। हम अंडर-19 से एकसाथ क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्हें मेरी बल्लेबाजी के बारे में काफी पता है। तो उन्होंने मुझे बैट पोजीशन को लेकर सुझाव दिया। उसके लिए शुक्रगुजार रहूंगा।”

मालूम हो कि, दूसरे टेस्ट के दूसरी पारी में ईशान 4 नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे। आमतौर पर इस नंबर पर विराट कोहली खेलते हैं। ऐसे में उन्हें क्यों इस नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा गया। इस विकेटकीपर ने इसकी कहानी भी सुनाई। 

ईशान ने कहा, “मेरे लिए ये हाफ सेंचुरी स्पेशल है। मुझे पता था कि टीम को मुझसे क्या चाहिए। सभी ने मेरा समर्थन किया। विराट ने मेरा समर्थन किया और मुझसे कहा कि जाओ और अपना खेल खेलो। यह विराट भाई थे जिन्होंने पहल की और मुझसे कहा कि मुझे 4 नंबर पर बैटिंग के लिए जाना चाहिए। क्योंकि उस वक्त वेस्टइंडीज की तरफ से एक बाएं हाथ का स्पिनर गेंदबाजी कर रहा था। यह टीम के लिए अच्छा फैसला साबित हुआ।”

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों