रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या (PIC Credit: Social Media) 
खेल

'अब रोहित से हार्दिक का समय, पंड्या बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान…', पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने किया दावा

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2024) शुरू होने से पहले टीमों के बीच ट्रेडिंग (Trading) होती है। जहां खिलाड़ियों की अदला-बदली की जाती है। ऐसे में एक बड़ी खबर इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, ऐसी खबर है कि लगभग 2 साल के बाद हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में वापस लौट सकते हैं। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2024 में हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की जर्सी में दिखाई देने वाले हैं। मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया है। हालांकि, अब तक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में अगर अगर हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस में वापसी होती है तो क्या वह टीम की कप्तानी करेंगे, यह एक बड़ा सवाल बन गया है। जिसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बड़ी बात कही है। 

दरअसल, कृष्णम्माचारी श्रीकांत का मानना है कि रोहित शर्मा के लिए यह परेशानी नहीं होगी, बल्कि मुंबई इंडियंस की टीम अपने कप्तान के बदलाव प्रक्रिया को आसानी से कर पाएंगे। अब रोहित शर्मा से हार्दिक पंड्या का समय आ गया है। रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के बीच शानदार तालमेल है। ऐसे में निश्चित तौर पर रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या को कप्तान बनते देखना पसंद करेंगे। मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट चाहेगी कि कप्तानी का हस्तांतरण आसानी से हो जाए, ना कि कोई अड़चन आए। इतना ही नहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दावा किया कि अगर हार्दिक पंड्या की मुंबई में वापसी होती है वह कप्तान बनेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि हार्दिक पंड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी। आईपीएल 2015 में हार्दिक पंड्या पहली बार खेलने उतरे थे। जिसके बाद हार्दिक पंड्या आईपीएल 2022 तक रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहे। लेकिन, फिर आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 से वह गुजरात टाइटंस के कप्तान बने। जहां हार्दिक पंड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब जीता। जबकि गुजरात टाइटंस आईपीएल 2023 में रनर अप रही। 

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, बाहर आते ही पुलिस पर उठाए सवाल

CBI से अंकिता के माता-पिता की मुलाकात, हत्या में VIP के शामिल होने का आरोप; जज की निगरानी में जांच की मांग

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा