मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में आज यानी शनिवार 23 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले होंगे। जहां दिन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के बीच खेला जाएगा। यह मैच रोमांचक साबित हो सकता है। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ज़रूर कोशिश करेगी कि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की टीम कोलकाता पर अपना दबदबा बनाने की कोशिश करे। हालांकि, हार्दिक चोट की वजह से परेशान भी हैं।
हार्दिक ने अपना पिछले मैच नहीं खेला था, उनके बदले उस मैच में राशिद खान ने कप्तानी की थी और चेन्नई के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी। ऐसे में ये देखने लायक होगा कि हार्दिक पांड्या इस मैच में वापसी करते हैं या नहीं। वहीं कोलकाता अपना पिछले मैच राजस्थान से हार चुकी है। इसलिए वह इस मैच में वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी। तो चलिए जानते हैं इस मैच के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां...
कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच ये मुकाबला वी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2022 का मैच दोपहर 03:30 बजे शुरू होगा।
आईपीएल सीजन का यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर प्रसारित होगा।
जबकि फोन या लैपटॉप पर लाइव मैच देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
hotstar.com
इसके अलावा आप चाहें तो मैच का लाइव स्कोर अपडेट हमारी वेबसाइट enavabharat.com पर जाकर देख सकते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स: एरोन फिंच, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, शिवम मावी, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शंकर/साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लोकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी और यश दयाल.