भारतीय जूडो टीम (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

बेहतर ट्रेनिंग का मिला इनाम, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की चार महिला जूडो खिलाड़ियों का चयन

Common Wealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला जूडो टीम की घोषणा हो चुकी है। बेहतर ट्रेनिंग और लगातार सहयोग के बल पर देश की चार बेटियों ने टीम में जगह बनाई है।

सृष्टि मौर्य

Common Wealth Games 2026 Indian Judo Squad Selection: भारतीय जूडो के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एक्सिस बैंक और इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (IIS) की साझेदारी से तैयार हुई चार अलग-अलग राज्यों की महिला जूडो खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। ये उपलब्धि बेहतर ट्रेनिंग, आधुनिक सुविधाओं और लंबे समय तक मिले सहयोग का नतीजा मानी जा रही है।

चार राज्यों की बेटियां करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की ओर से मध्य प्रदेश की यामिनी मौर्या, उत्तराखंड की उन्नति शर्मा, पंजाब की इशरूप नारंग और मणिपुर की तखेलंबम इनुंगनबी जूडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट 23 जुलाई से 2 अगस्त तक ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित होगा।

भारतीय महिला जूडो (सोर्स- सोशल मीडिया)

500 से अधिक खिलाड़ियों को मिला लाभ

एक्सिस बैंक और आईआईएस की इस पहल के तहत अब तक 500 से ज्यादा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और सहयोग दिया जा चुका है। इनमें 471 युवा जूडो खिलाड़ी और 53 एलीट महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इस कार्यक्रम से जुड़े खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 140 से अधिक पदक अपने नाम किए हैं।

विदेशों में ट्रेनिंग से मिला बड़ा अनुभव

इस पहल के तहत खिलाड़ियों को जापान, जॉर्जिया और उज्बेकिस्तान जैसे देशों में आयोजित 11 अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने का मौका भी मिला। इससे उन्हें विश्वस्तरीय तकनीक और प्रतिस्पर्धा का अनुभव हासिल हुआ, जिसने उनके प्रदर्शन को नई ऊंचाई दी।

एसएआई भोपाल के खिलाड़ी भी शामिल

इस बीच स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के सेंट्रल रीजनल सेंटर (CRC), भोपाल ने भी एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। एसएआई नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE), भोपाल के चार जूडो खिलाड़ियों का भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। ये उपलब्धि एसएआई के प्रशिक्षण तंत्र की सफलता को भी दर्शाती है।

अधिकारियों ने जताई खुशी

एक्सिस बैंक के ग्रुप हेड विजय मुलबगल ने कहा कि सही माहौल, उच्च स्तरीय ट्रेनिंग और निरंतर सहयोग मिलने पर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकते हैं और चार खिलाड़ियों का चयन इसका प्रमाण है।

वहीं, इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स की प्रेसिडेंट मनीषा मल्होत्रा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल खिलाड़ियों को तैयार करना नहीं, बल्कि उन्हें हर स्तर पर आगे बढ़ने का पूरा अवसर देना है।

नई प्रतिभाओं को मिल रहा बड़ा मंच

ये पहल खासतौर पर पूर्वोत्तर भारत और देश के अन्य हिस्सों से उभर रही नई प्रतिभाओं को आगे लाने में अहम भूमिका निभा रही है। इससे भारतीय जूडो को मजबूत आधार मिलने के साथ भविष्य के नए चैंपियन तैयार हो रहे हैं।

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?