खेल

अपने करियर को लेकर चेतेश्वर पुजारा करने वाले है बड़ा फैसला, इस दिन करेंगे ऐलान

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाने वाले खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) 10 अक्टूबर को एक ऐलान करने वाले हैं। उन्होंने अपने करियर को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। हाल ही में पुजारा ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी हैं। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, वह जल्द ही एक नई के टीम के साथ करार करने वाले है। हालांकि, वह टीम  कौन सी है, देश की है या विदेश की है, किस लीग की है, फिलहाल इसे लेकर कुछ भी साफ नहीं है। पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने भी अपने ट्वीट में लोगों से टीम के नाम का अनुमान लगाने को कहा है। लोगों का मानना है कि, पुजारा 10 अक्टूबर को इस बात का ऐलान कर सकते हैं। 

बता दें कि, पुजारा (Cheteshwar Pujara) लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज किए है। वहीं, अब वह अपने करियर को नई दिशा देना चाहते है। वहीं, इसी को लेकर वह 10 अक्टूबर को घोषणा कर सकते हैं।

चेतेश्वर पुजारा अब तक एक दर्जन से ज्यादा टीमों के साथ खेल चुके है। जिसमें इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट की 4 टीमें, इंडियन प्रीमियर लीग की 4 टीमें शामिल है। इसके अलावा वो भारत और सौराष्ट्र की टीम से खेल चुके हैं।

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, बाहर आते ही पुलिस पर उठाए सवाल

CBI से अंकिता के माता-पिता की मुलाकात, हत्या में VIP के शामिल होने का आरोप; जज की निगरानी में जांच की मांग

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा