भारतीय क्रिकेटर्स ने ऐसे मनाई दिवाली सोर्स- सोशल मीडिया
खेल

दिवाली के रंग, क्रिकेटर्स के संग, धोनी-स्मृति मंधाना से लेकर चहल तक; देखें भारतीय स्टार्स की खूबसूरत तस्वीरें

Indian Cricketers Diwali Celebration: देश भर में रोशनी का पावन त्योहार दीपावली 8 नवंबर को धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। आइए देखते हैं आपके पसंदीदा क्रिकेटर्स ने इस बार दिवाली कैसे मनाई।

राहुल उपाध्याय
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने परिवार के साथ बेहद सादगी और प्रेमपूर्वक दिवाली मनाई। साक्षी धोनी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में एमएस धोनी हल्के हरे रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं, वहीं साक्षी ब्लैक ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी दिवाली के पावन अवसर पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर फैंस के साथ शेयर की। नीले रंग की प्रिंटेड और एम्ब्रॉयडरी वाली पारंपरिक एथनिक ड्रेस पहने स्मृति बेहद प्यारी लग रही हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपनी पत्नी प्रियंका रैना के साथ दिवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया। रैना ने ब्लैक एम्ब्रॉयडरी कुर्ते में और उनकी पत्नी ने पर्पल ड्रेस में एक खूबसूरत पेंटिंग के आगे पोज दिया।
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'शुभ दिवाली।' काले रंग की हैवी वर्क वाली इंडो-वेस्टर्न शेरवानी में चहल बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं।
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने बेहद एलिगेंट और स्टाइलिश अंदाज में दिवाली मनाई। ऑफ-व्हाइट कुर्ते और नेहरू जैकेट में सजे अय्यर ने अपनी कुछ डैशिंग तस्वीरें शेयर कीं।
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दीपावली सेलिब्रेट करते हुए सोशल मीडिया पर एक खुबसुरत तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वे मां लक्षी को पूजा करते नजर आ रहे है। अभिषक की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
टीम इंडिया के पूर्व भारतीय विस्फोटक क्रिकेटर विरेन्द्र सहवाग ने दीपावली मनाते हुए सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ खुबसुरत तस्वीर शेयर किया है, जो तेजी अब वायरल हो रहा है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने दीपाली मनाने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी संग एक खुबसुरत तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सुर्यवंशी ने दीपाली के शुभ अवसर पर एक खूबसूरत कार ली है, जिसका तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके बाद ये तस्वीर वायरल हो रही है।

हाथ में ही फट गया पटाखा... दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत, दीवाली की खुशियों के बीच अचानक बदले हालात

IMD Weather Update: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिवाली की रात देशभर में आग का कहर, दिल्ली से मुंबई तक फैक्ट्री, दुकान और इमारतें आग की चपेट में

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास