खेल

भारत को लगा बड़ा झटका, T20 विश्व कप से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोटिल होने के कारण टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) से बाहर हो गए हैं जो कि अगले महीने होने वाली आईसीसी (ICC) प्रतियोगिता से पहले टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि बुमराह पीठ दर्द की गंभीर समस्या से परेशान हैं और उन्हें महीनों तक टीम से बाहर रहना पड़ सकता है।

बीसीसीआई (BCCI) अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा,‘‘ यह तय है कि बुमराह टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें पीठ दर्द की गंभीर परेशानी है और उन्हें छह महीने तक बाहर रहना पड़ सकता है।'‘

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 मैच खेले थे लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला का पहला मैच खेलने के लिए तिरुअनंतपुरम नहीं गए थे। रविंद्र जडेजा के बाद बुमराह दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं जो विश्वकप में नहीं खेल पाएंगे। जडेजा घुटने के ऑपरेशन से उबर रहे हैं। (एजेंसी)

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट