नयी दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa T20 Series) के बीच आज तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के मैदान पर खेल जाने वाला है। आज रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरने वाली है। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम सीरीज में अपनी जगह बनाने के लिए मैदान पर उतरेगी।
बता दें कि, भारतीय टीम ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले मैच में मेहमान टीम को 8 विकेट से मात दी। पहले मैच में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी निकली थी। वहीं, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, आर अश्विन ने भी कमाल की गेंदबाजी की।
वहीं, दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोटिल हो गए है। इस वजह से वह सीरीज से बाहर हो गए है। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है। आइए जानते आखिर कहां देख सकते है आज का लाइव मैच...