खेल

साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला, जानें कहां और कैसे देख सकते मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

काजल चोपड़े

रांची: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa 2nd ODI Match) के बीच आज दूसरा वनडे मैच खेला जाने वाला है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच साउथ अफ्रीका जीत जीत चुकी है। वहीं, भारत आज का मैच जीतकर इस सीरीज में बराबरी करना चाहता है। इस मैच से पहले भारतीय को बड़ा झटका लगा है। 

भारतीय गेंदबाज दीपक चाहर चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अब टीम में वॉशिंगटन सुंदर की एंट्री हुई है। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाला दूसरे मैच का टॉस हो गया है। यह टॉस साउथ अफ्रीका ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला  किया। भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ने अपने अंतिम एकादश में दो दो बदलाव किये हैं। 

साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा और तबरेज शम्सी की तबीयत ठीक नहीं है जिससे उनकी जगह बोर्न फोर्टुइन और रीजा हेंड्रिक्स को टीम में शामिल किया गया। केशव महाराज टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

भारत के लिये शाहबाज अहमद पदार्पण करेंगे और वाशिंगटन सुंदर को अंतिम एकादश में शामिल किया गया। इन दोनों को रवि बिश्नोई और रुतुराज गायकवाड़ के स्थान पर जगह दी गयी। आइए जानते है कि आखिर कहां और कैसे देखें आज के मैच का लाइव स्ट्रीमिंग 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा? 

-भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच रविवार 9 अक्टूबर को खेला जाएगा। 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मैच कहां खेला जाएगा?

-आज का मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच किस समय शुरू होगा?

-भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। 

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे मैच का लाइव टेलिकास्ट कहां और कैसे देख सकते हैं?

-भारत बनाम साउथ अफ्रीका 2nd ODI मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देख सकते हैं, जहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच  की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

-भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख पाएंगे। 

Kota Bus Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 4 यात्रियों की मौत; कई घायल

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, बाहर आते ही पुलिस पर उठाए सवाल

CBI से अंकिता के माता-पिता की मुलाकात, हत्या में VIP के शामिल होने का आरोप; जज की निगरानी में जांच की मांग