खेल

बांग्लादेश ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का किया फैसला, भारतीय टीम में हुआ यह बड़ा बदलाव

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh 2nd Test Match) के बीच आज से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाने वाला है। यह मैच मीरपुर के शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज के मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। आज के मैच के लिए दोनों टीमों में बदलाव हुए है।

बांग्लादेश ने मोमिनुल हक को यासिर अली की जगह मौका दिया गया है, जबकि इबादत हुसैन की जगह पेसर तस्कीन अहमद को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, भारत ने कुलदीप यादव की जगह पेसर जयदेव उनादकट को मौका दिया गया है। जयदेव उनादकट 11 साल बाद टेस्ट खेल रहे हैं। बांग्लादेश की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। नजमुल हुसैन शंटो और जाकिर हसन की ओपनिंग जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है। मालूम हो कि, इस सीरीज का पहला मैच भारत ने अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम में चटगांव टेस्ट मैच 188 रन से मैच जीत लिया। 

भारत: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रर अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंटो, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, ताइजुल इस्लाम, खालिद अहमद, तस्कीन अहमद। 

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

RSS Rashtra Vandanam: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम, 9000 स्वयंसेवकों ने किया योगासन

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा