नई दिल्ली: क्रिकेट मैच के दीवाने तो सभी होते है, साथ ही खिलाड़ियों के भी होते है। ऐसे में खेल के अलावा भी कुछ ऐसे पल दिल को छू जाते है, जो बेहद खास है। जी हां कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मिडिया पर सामने आया है। जैसा कि हम सब जानते है टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की शुरुआत बहुत जबरदस्त रही है। भारत ने रविवार को हुए मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर कमाल कर दिया, इसके बाद दोनों टीमों का आपस में गले लगने का वीडियो सामने आया है। आइए जानते है इस वायरल वीडियो के बारे में...
जेमिमा रोड्रिगेज़ की तूफानी फिफ्टी के दम पर भारत ने 150 के लक्ष्य को हासिल किया। इस जबरदस्त मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों टीमों के प्लेयर्स हंसी-मजाक करते दिख रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत-पाकिस्तान की खिलाड़ी हंसी-मजाक कर रही हैं और मैच को लेकर बातचीत कर रही हैं।
वीडियो में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना, स्टार प्लेयर शेफाली वर्मा समेत अन्य सभी खिलाड़ी दिख रहे हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने साथ में ग्रुप फोटो खिंचवाई, साथ ही ऑटोग्राफ की गई टी-शर्ट भी एक्सचेंज की। भारत-पाकिस्तान के बीच काफी कम मैच खेले जाते हैं, लेकिन इस मैच के बाद इस तरह के दृश्यों ने हर किसी का दिल जीत लिया है।