हॉकी5 विश्व कप (फाइल फोटो) 
खेल

FIH हॉकी5 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में भारत की करारी हार, नीदरलैंड ने 7.4 से दी शिकस्त

अक्सा अंसारी

मस्कट: मोहम्मद राहील (Mohammad Raheel) की हैट्रिक के बावजूद भारत (India) को एफआईएच हॉकी5 पुरूष विश्व कप (FIH Hockey 5 Men's World Cup) के क्वार्टर फाइनल (Quarter Final) में मंगलवार को नीदरलैंड (Netherland) ने 7 . 4 से हरा दिया। राहील (पहला, सातवां और 25वां मिनट) के अलावा मनदीप मोर (11वां मिनट) ने भारत के लिये गोल दागे। नीदरलैंड के लिये सैंडर डे विज्न (चौथा और 15वां) और अलेक्जेंडर शॉप (10वां और 26वां) ने दो गाल किये जबकि लुकास मिडेनडोर्प (12वां), जैमी वान आर्ट (13वां) और पेपिन रेयेंगा (20वां) ने एक एक गोल किया ।

मैच की शुरूआत काफी अच्छी रही और भारत के लिये राहील ने पहले ही मिनट में गोल दागा। इसके बाद नीदरलैंड को सैंडर ने बराबरी दिलाई। भारत ने जवाबी हमले तेज किये और सातवें मिनट में राहील ने दूसरा गोल दाग दिया। इसे शॉप ने दसवें मिनट में उतारा । मनदीप ने अगले मिनट भारत को फिर बढत दिलाई। नीदरलैंड ने तेजी से मिले बोलना जारी रखा जिसमें मिडेनडोर्प और वान आर्ट ने गोल दाग दिये । हाफटाइम से ठीक पहले सैंडर ने दूसरा गोल करके नीदरलैंड को अच्छी बढत दिला दी। 

दूसरे हाफ में रेयेंगा और शॉप ने बढत में इजाफा किया। राहील ने 25वें मिनट में हैट्रिक पूरी की लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके। अब भारत का सामना पांचवें से आठवें स्थान के मुकाबले में कीनिया से होगा । 

(एजेंसी)

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी का आरोपी कुलदीप कपूर बड़ौत से गिरफ्तार, 2023 से था उद्घोषित अपराधी

सौरव दास के खिलाफ LOC जारी, नागरिकता पर भी पड़ सकता है असर? दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र का बयान

UP Election 2027: अमेठी-रायबरेली में ज्यादा मजबूत कौन है? समाजवादी पार्टी या कांग्रेस

26/11 Attack: देश के सर्वोच्च बलिदान को सलाम, देश के दिग्गजों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- जीरो टॉलरेंस

26/11 Mumbai Terror Attack: ताज होटल से CST तक, 26/11 मुंबई हमले की 9 बड़ी बातें