खेल

चक दे इंडिया! भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में थाईलैंड को 7-1 से हराया, संगीता कुमारी की हैट्रिक

शुभम सोनडवले

रांची. संगीता कुमारी (Sangeeta Kumari) की हैट्रिक की मदद से भारत ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Asian Champions Trophy) हॉकी टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में शुक्रवार को यहां थाईलैंड (Thailand) को 7-1 से पराजित किया। एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम ने शुरू से लेकर आखिर तक दबदबा बनाए रखा और किसी भी समय थाईलैंड की टीम को हावी नहीं होने दिया।

भारत की तरफ से संगीता (29वें, 45वें, 45वें मिनट), मोनिका (7वें), सलीमा टेटे (15वें), दीपिका (40वें) और लालरेम्सियामी (52वें मिनट) ने गोल किए। थाईलैंड की ओर से एकमात्र गोल सुपांसा सामांसो ने 22वें मिनट में किया। भारतीय टीम अपने अगले मैच में शनिवार को मलेशिया का सामना करेगी।

प्लेयर ऑफ़ दी मैच की संगीता कुमारी ने कहा, "मैं खुश हूं क्योंकि रांची मेरा घरेलू मैदान है। थोड़ा दबाव था लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करूंगी।"

वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा थाईलैंड को हराने पर भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच जेनेके शोपमैन ने कहा, "मैं खुश हूं। आप हमेशा अधिक और बेहतर चाहते हैं लेकिन मुझे लगता है कि फर्स्ट हाफ के बाद मैं संतुष्ट नहीं थीं क्योंकि मुझे पता है कि हम काफी बेहतर खेल सकते हैं। और मैंने भारत की टीम देखी जिसे मैं प्रशिक्षण से बहुत अच्छी तरह से जानती हूं। मैंने तीसरे और चौथे क्वार्टर में देखा कि आक्रामकता, गेंद को अच्छी तरह से संभालने की क्षमता, गेंद को अच्छी तरह से घुमाना, एक-दूसरे को ढूंढना... मैं वास्तव में इससे खुश हूं।" (एजेंसी इनपुट के साथ)

CJP Tiranga March Live: कनॉट प्लेस में CJP का हल्लाबोल, अब तक 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर