-विनय कुमार
भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA ODI Series, 2022) के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और खिताबी मैच कल मंगलवार 11 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। इस सीरीज के अब तक खेले 2 मैचों में एक-एक जीत के साथ दोनों टीम बराबरी पर है। अंतिम मैच में जो भी टीम जीतेगी, उसका सीरीज पर कब्ज़ा हो जाएगा।
दिल्ली में आसमानी संकट
दिल्ली में होने वाले सीरीज के अंतिम मैच पर बादलों का खतरा मंडरा रहा है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में इस मैच के भी धुल जाने की आशंका है। आज भी दिल्ली के कुछ इलाकों बारिश आई। बीते रविवार और शनिवार को भी बारिश थी।
मौसम विभाग का अनुमान
आपको बता दें कि साल 2007 के बाद इस साल दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मंगलवार 11 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना है। आसमान खुले रहने की संभावना नहीं के बराबर है। आकाश में बादलों का डेरा रहेगा और बारिश कभी भी हो सकती है।
पिच का मिज़ाज
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Cricket Stadium, Delhi) की पिच बल्लेबाज़ी के लिए मददगार कही जाती है। बाउंड्री छोटी होने की वजह से इस पिच पर हाईस्कोरिंग होता है। अगर कल मैच हुआ, तो टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी ले सकती है। हां, यदि बारिश की वजह से कम ओवर का मैच खेलाया गया, तो पहले बोलिंग करने वाली टीम इसका लाभ उठाएगी। बहरहाल, अब इस खिताबी मुकाबले का रोमांच मौसम के मूड पर निर्भर करता है।
दोनों देशों की टीम IND vs SAF ODI Series, 2022
टीम इंडिया (Team India)
शिखर धवन (Captain), श्रेयस अय्यर (Vice Captain), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (Wicket-keeper), संजू सैमसन (Wicket-keeper), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार अवेश खान, मो. सिराज, दीपक चाहर।
टीम साउथ अफ्रीका (Team South Africa)
टेम्बा बावुमा (Captain), क्विंटन डी कॉक (Wicket-keeper), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन (Wicket-keeper), केशव महाराज, जेनमैन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो शा रबाडा, तबरेज शम्सी।