चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश के कारण पिच को ढका गया  सोर्स- IANS
खेल

IND vs WI 5th T20 LIVE: बेंगलुरु में हो रही बारिश, टॉस में होगी देरी, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। फिलहाल मैच का टॉस नहीं हो सका है।

राहुल उपाध्याय

IND vs WI LIVE: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, लेकिन फिलहाल बारिश की वजह से इस मैच का टॉस नहीं हो सका है। मुकाबला तभी शुरू होगा जब बारिश रुक जाएगी। फिलहाल बेंगलुरू में बारिश का सिलसिला जारी है इस कारण टॉस होने में देरी हो रही है।

इस निर्णायक मैच को देखते हुए अर्शदीप की चोट के कारण भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है। क्या वे प्लेइंग- 11 का हिस्सा होंगे या नहीं होंगे यह देखना दिलचस्प होगा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सीरीज के चौथे मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को हराया था। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने रांची में दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी भारत को करारी शिकस्त दी थी। अब तक पहला और तीसरा मैच भारत ने जीता है, जबकि दूसरा और चौथा मैच वेस्टइंडीज के पक्ष में गया है। पांचवां मुकाबला कौन जीतेगा यह आज पता लग जाएगा। फिलहाल यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर चल रही है।

मैच की पल-पल अपडेट के लिए जुड़े रहिए इस लाइव ब्लाग के साथ

भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवे मुकाबले में हो रही बारिश, 9:41 बजे शुरू हो सकता है मैच 

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा मुकाबला शुरू होने में टाइम है क्योंकि बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिलहाल बारिश हो रही है, जिसके चलते टॉस होने में लगातार देरी हो रही है। अगर मैच 9:41 बजे शुरु होता है तो यह मुकाबला 5-5 ओवर कर दिया जाएगा। फिलहाल पिच को कवर से ढका गया है। फैंस को मैच शुरू होने को लेकर अभी और इंतजार करना होगा, ताजा अपडेट के लिए नवभारत लाइव के साथ बने रहे। 

देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन 

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई।

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, अमीर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कामिल पूरन।

30 मिनट का समय बीत जाने के बाद कम होने लगेंगे ओवर, मैच पर आया बड़ा अपडेट

माना जा रहा है कि 30 मिनट का समय बीत जाने के बाद ओवर कम होने लगेंगे 5-5 ओवर के मैच के लिए खेल शुरू होने का आखिरी समय रात 9:41 बजे है।

फिलहाल ताजा अपडेट यह है कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश फिलहाल तेज गति से हो रही है। स्टेडियम में लगभग 50% दर्शक मौजूद हैं और DJ उन्हें एंटरटेन कर रहा है। दोनों टीमें ड्रेसिंग रूम में हैं, वे काफी रिलैक्स्ड दिख रही हैं और बारिश रुकने का इंतजार कर रही हैं।

स्टेडियम के ऊपर काले बादलों का एक बड़ा घेरा है। उम्मीद है कि मौसम ठीक हो जाए। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों टीमें कुछ मिनट पहले ही पहुंची हैं। लेकिन उन्होंने अभी तक वार्म-अप शुरू नहीं किया है क्योंकि बारिश हो रही है और मैदान को कवर से ढका गया है। मौजूदा हालात को देखते हुए टॉस में देरी हो रही है। अभी भी बस बूंदाबांदी ही हो रही है, अगर खिलाड़ी मैदान पर होते, तो खेल शुरू होने के कयास लगाए जा सकते थे मगर यह कहना उचित नहीं होगा कि यह मैच कब शुरू होगा फिलहाल बेंगलुरु में बारिश का दौर जारी है। बारिश जब रुकेगी तब मैच टॉस होगा फिर मुकाबला शुरू होगा।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल