खेल

'ये' है रोहित शर्मा का जबरा 'फैन'! हिटमैन से मिलने के लिए तोड़ा सुरक्षा घेरा, फिर पैरों में गिरकर किया कुछ ऐसा कि... देखें वीडियो

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: बुधवार को भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa T20 Series) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने जीत लिया है। इस मैच के दौरान मैदान पर के काफी दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का एक फैंस उनसे मिलने के लिए सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान पर पहुंच गया। 

हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि, रोहित शर्मा का एक फैन मैदान पर पहुंच गया। वह हिटमैन को देखकर इतना इमोशनल हो गया कि सीधे उनके पैरों में गिर गया।इसके बाद फैंस ने रोहित के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। लेकिन, सुरक्षाकर्मी ने उसे बाहर कर दिया।

मैच की बात करें तो, भारत ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी करने के लिए न्योता दिया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास अछि नहीं हुई। साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन बना पाई। वहीं, भारत ने यह लक्ष्य 16.4 ओवरों में हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। 

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट