File Photo 
खेल

MS धोनी को पीछे छोड़ आगे निकले 'हिटमैन' रोहित शर्मा, बनें भारत के सबसे सफल कप्तान

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa T20 Series) के बीच बुधवार को तीन मैचों टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। यह मैच भारत ने जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बड़ा कारनामा किया हैए। रोहित ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का एक  रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 'हिटमैन', एमएस धोनी को पीछे छोड़कर भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।

रोहित शर्मा  (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम ने एक साल में सबसे ज्यादा T20I मैच जीते है। इस कारनामे के साथ ही रोहित ने सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतनेका रिकॉर्ड टीम इंडिया के लिए बना दिया है। रोहित ने इस साल 16वां टी20 इंटरनेशनल मैच जीता है। अब इस मामले में एमएस धोनी दूसरे स्थान पर हैं।

बता दें कि, एमएस धोनी (MS Dhoni) ने बतौर कप्तान साल 2016 में 15 टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। जिसे अब रोहित शर्मा ने तोड़ दिया है। उस साल भी टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था और इस साल भी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। 

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज