पीटीआई फोटो  
खेल

विमेंस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

शुभम सोनडवले

केप टाउन: भारत ने रविवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। । पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 149  रन बनाए थे। जिसे भारतीय महिला टीम ने एक ओवर रहते ही पूरा कर लिया। 

पाकिस्तान ने कप्तान बिस्माह मरूफ (नाबाद 68 रन) के अर्धशतक और आयशा नसीम (नाबाद 43 रन) के साथ उनकी पांचवें विकेट के लिये 81 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत रविवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ चार विकेट पर 149 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।  

https://twitter.com/ANI/status/1624803580472610817

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया जिसके बाद उसकी पारी बिस्माह और आयशा के इर्द गिर्द घूमती रही। इन दोनों ने महज 47 गेंद में यह साझेदारी बनायी। बिस्माह ने 55 गेंद का सामना करते हुए अपनी नाबाद पारी में सात चौके जड़े।  भारत के लिये राधा यादव सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट झटके।  दीप्ति शर्मा ने भारत को पहली सफलता जावेरिया खान (08 रन) को आउट कर दिलायी जिन्होंने स्वीप करने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले का किनारा चूमकर हमरनप्रीत कौर के हाथों में समां गयी। ।

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट