भारत बनाम न्यूजीलैंड  सोर्स- सोशल मीडिया
खेल

IND vs NZ 4th ODI Live Score: भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IND vs NZ 4th ODI Live Update: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

राहुल उपाध्याय

IND vs NZ Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जा रहा चौथा वनडे मैच 

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। आखिरी 2 वनडे में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे है। भारत 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। यह मुकाबला जीतते ही टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। अगर ऐसा होता है, तो न्यूजीलैंड 7 साल बाद घर पर वनडे सीरीज हारेगा। वहीं न्यूजीलैंड की नजरें वापसी पर होगी। टीम ने आखिरी बार जनवरी 2019 में भारत से 1-4 से सीरीज गंवाई थी।

इसके बाद लगातार 11 घरेलु बाइलेटरल सीरीज जीत चुकी है। दरअसल, 19 नवंबर से शुरू हो रही 2 मैच की टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए नियमित कप्तान शुभमन गिल से लेकर कई खिलाड़ियों ने आखिरी दो वनडे ना खेलने का फैसला किया है। ऐसे में आज के मुकाबले में श्रेयस अय्यर टीम की अगुवाई कर रहे है। वह वनडे में कप्तानी करने वाले भारत के 29वें खिलाड़ी बन चुके है। पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे नवभारत लाइव ब्लॉग के साथ ....

हेड टु हेड में भारत का पलड़ा भारी

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच अब तक 126 वनडे खेले गए हैं। इनमें भारत ने 65 और न्यूजीलैंड ने 52 मैच जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा, जबकि 8 मैचों का नतीजा नहीं निकला।

IND vs NZ Live Score: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, ​​निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर।

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट