खेल

BCCI ने किया कंफर्म, रोहित शर्मा-नवदीप सैनी हुए दूसरे टेस्ट से बाहर

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: इस समय भारतीय टीम बांग्लादेश (Bangladesh) के दौरे पर हैं, जहां टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहले टेस्ट में टीम इंडिया (Team India) ने जीत दर्ज कर इस सीरीज में 1-0 से बढ़ बना ली है। जिसके बाद अब दूसरा टेस्ट 22 दिसंबर से खेला जाना है। वहीं, अब बीसीसआई (BCCI) ने कंफर्म कर दिया है कि, कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अंगूठे में चोट की वजह से दूसरा टेस्ट (IND vs BAN 2nd Test) भी नहीं खेल पाएंगे। 

रोहित शर्मा चोट की वजह से बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे और पहले टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए थे। जिसके बाद उम्मीद थी कि वह दूसरे टेस्ट मैच (India vs Bangladesh 2nd Test Match) में टीम से जुड़ सकते हैं, लेकिन अब बोर्ड ने कंफर्म कर दिया है कि, वह दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे। साथ ही नवदीप सैनी भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। 

https://twitter.com/ANI/status/1605110765152653312

बता दें कि, रोहित शर्मा  (Rohit Sharma) का अंगूठा अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुआ है। इस वजह से टीम मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। बता दें कि, भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए के लिए बचे 5 टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण हैं।

ज्ञात हो कि, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी केएल राहुल ही टीम की कमान संभालेंगे। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया सोमवार को मीरपुर पहुंची। टीम अगले 2 दिन प्रैक्टिस करेगी। भारत और बांग्लादेश के बीच 22 दिसंबर से दूसरा मैच शुरू होने वाला है और 26 दिसंबर तक खेला जाएगा। 

RSS Rashtra Vandanam LIVE: दिल्ली में RSS का राष्ट्र वंदनम् कार्यक्रम; पूर्व CJI और मोहन भागवत स्टेज पर मौजूद

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी लामबंदी तेज; DMK, पवार से खड़गे-राहुल और सोनिया करेंगे मुलाकात

PM Modi Man Ki Baat: पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, कहा- इस साल भारतीय युवाओं ने दुनियाभर में बनाई पहचान

Mann Ki Baat: नशामुक्त युवा से लेकर भारतीय कला की वैश्विक पहचान तक, पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

राहुल गांधी की अपील पर स्टालिन का जवाब, बोले- इतिहास हमें 'एट्टाप्पन' नहीं, 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद करेगा