File Photo 
खेल

IND vs AUS 2nd Test मैच दिल्ली में इस मैदान पर Virat Kohli उड़ा देंगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों के परखच्चे, जानिए इस पिच पर King Kohli का रिकॉर्ड

नवभारत डेस्क

नागपुर में खेले गए Border Gavaskar Trophy Test Series, 2023 के पहले मैच में टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला खामोश रहा। चूंकि, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली का इतिहास जानदार रहा है, इसलिए नागपुर टेस्ट में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन, वहां उनके बल्ले से सिर्फ 12 रन निकले और वे आउट हो गए। लेकिन, माना जा रहा है कि इस सीरीज के दूसरे मैच में उनका बल्ला खूब गरजेगा।  

दिल्ली टेस्ट में Virat Kohli ठोक सकते हैं शतक

गौरतलब हैं कि Border Gavaskar Trophy Test Series, 2023 का दूसरा मैच दिल्ली में खेला जाएगा। इस मैदान पर कोहली का बढ़िया रिकॉर्ड रहा है। साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ (Sri Lanka vs India Test Match Delhi 2017) इस मैदान पर उन्होंने 287 गेंदों में 243 रन बनाए थे। इसी पिच पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद है।

रिकॉर्ड्स बताते हैं कि दिल्ली के इस मैदान में विराट कोहली ने 65 की औसत से रन बनाए हैं। दिल्ली के Arun Jaitley Cricket Stadium, Delhi अरूण जेटली स्टेडियम में साल 2009- 2019 के बीच विराट कोहली ने कुल 11 मैच खेले हैं,  जिसमें उन्होंने 65 की औसत से रन बनाए हैं। इस दरम्यान उनके बल्ले से 2 सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी भी निकली हैं।

आपको याद दिला दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस ताज़ा सीरीज का दूसरा मैच 17 फरवरी से 21 फरवरी के बीच दिल्ली में खेला जाएगा। पिच का रिकॉर्ड बताता है कि दिल्ली की पिच बैटिंग के लिए अच्छी है।

विनय कुमार

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट