भारत बनाम चीन (सौजन्य-पिनटरेस्ट) 
खेल

Hockey: एशियन चैंपियंस बनने चीन के खिलाफ आज उतरेगी भारतीय हॉकी टीम, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से अब भारतीय हॉकी टीम सिर्फ एक कदम दूर है। ये फाइनल आज चीन के साथ होने जा रहा है उस चीन टीम के साथ जो पाकिस्तान जैसी काबिल टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश कर गया है। इस मुकाबले का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और ये मुकाबला लाइव कहां और कब देख सकते है पूरी डिटेल जानें।

प्रिया जैस

हुलुनबुइर: भारतीय हॉकी टीम आज एशियंन चैंपियन बनने से सिर्फ एक कदम दूर है। सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर भारती हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब भारतीय हॉकी टीम का फाइनल मुकाबला आज चीन के साथ होगा, जिसके लिए टीम पूरी तरह तैयार है।

दूसरी ओर चीन ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है और अब आज यानी मंगलवार को दोनों के बीच खिताबी जंग होने जा रही है। इस फाइनल को आप कहां और कैसै लाइव देख सकते है हम आपको बताते है।

कहां और कब है मैच

भारत और चीन की हॉकी टीम के बीच एशियन चैंपियंस 2024 का ये फाइनल मुकाबला हुलुनबुइर के मोकी ट्रेनिंग बेस में खेला जाएगा। भारत और चीन के बीच ये मुकाबला 17 सितंबर मंगलवार यानी आज खेला जाएगा। ये मुकाबला भापती समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा।

कहां देंखे लाइव

भारत और चीन के बीच इस मुकाबले का लाइव सोनी लिव एप पर लाइव स्ट्रीमिंग देख ज सकते है। इसके अलावा सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और टेन 1 एचडी चैनल पर लाइव प्रसारण देखा जा सकता है।

भारत बनाम चीन हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और चीन के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारत और चीन के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों को देखते हुए भारतीय टीम का पलड़ा भारी नज़र आ रहा हैं, क्योंकि इन 6 मुकाबलों में भारत ने 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि चीन ने अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला अपने नाम किया है।

लेकिन फिर भी चीन पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल में पहुंची है, इसलिए चीन की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। अगर अब तक के आंकड़ों की माने तो जरूर भारत के जीतने के चांसेस ज्यादा दिखाई दे रहे है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आज एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब कौन-सी टीम अपने नाम करती है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच