खेल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर को मिली जान से मारने की धमकी, रोहित-जडेजा संग खेल चुके हैं कई मैच

काजल चोपड़े

मुंबई: पूर्व भारतीय क्रिकेटर (Former Indian Cricketer) मुश्किल में फंस गए है। हाल ही में खबर मिली है कि, भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रविकांत शुक्ला (Ravikant Shukla) धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। रविकांत के साथ करीब 71 लाख रुपये की ठगी हुई है। उन्होंने इस बात की शिकायत पुलिस में पुलिस में दर्ज करायी है। लेकिन इस शिकायत के बाद रविकांत को उसके परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिल रही है।

रविकांत शुक्ला (Ravikant Shukla) ने 2006 में अंडर -19 विश्व कप में भारतीय टीम का नेतृत्व किया। मौजूदा प्रमुख क्रिकेटर जैसे कप्तान रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, इशांत शर्मा, पीयूष चावला आदि रविकांत के नेतृत्व में भारत की अंडर 19 टीम में खेल चुके हैं। रविकांत शुक्ला ने याजदान बिल्डर पर 71 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। क्रिकेटर ने याजदान बिल्डर के खिलाफ हजरतगंज थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविकांत (Ravikant Shukla) ने याजदान बिल्डर से अपार्टमेंट खरीदा था। उस वक्त बिल्डर ने कहा था कि इस अपार्टमेंट का निर्माण एलडीए के नियमों के मुताबिक वैध है। लेकिन बाद में पता चला कि अपार्टमेंट अवैध जमीन पर बना हुआ है और एलडीए ने अपार्टमेंट को अवैध घोषित कर दिया और दिसंबर में इसे गिरा दिया। इसके बाद क्रिकेटर रविकांत शुक्ला ने याजदान बिल्डर से 71 लाख रुपए वापस मांगे। इसके चलते उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद क्रिकेटर ने संबंधित बिल्डर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

35 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर रविकांत शुक्ला (Ravikant Shukla) उत्तर प्रदेश के रायबरेली के मूल निवासी हैं। हजरतगंज थाने के पुलिस इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक, रविकांत ने शिकायत में कहा है कि रविकांत ने याजदान बिल्डर के प्राग नारायण रोड अलाया हेरिटेज अपार्टमेंट में दो फ्लैट बुक कराए थे। रविकांत का आरोप है कि 7 लोगों ने उनसे धोखाधड़ी कर 71 लाख रुपये ठग लिए। 

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट